{"_id":"622e2666bb686c0a1e303a88","slug":"61-percent-vote-in-byelection-maharajganj-news-gkp4298667149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसवा नगर पालिका में हुआ उप चुनाव में 61 प्रतिशत पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसवा नगर पालिका में हुआ उप चुनाव में 61 प्रतिशत पड़े वोट
विज्ञापन
सिसवा के शास्त्री नगर वार्ड के परिषदीय विद्यालय में मतदान के लिये लाइन में खड़ी महिलाएं।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
सिसवा नगर पालिका में हुआ उप चुनाव में 61 प्रतिशत पड़े वोट
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान, देर शाम तक कतार में खड़े रहे लोग
- मंगलवार 15 मार्च को होगी निचलौल तहसील मुख्यालय पर होगी मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। कड़ी सुरक्षा के बीच नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में अध्यक्ष समेत 26 पदों पर रविवार को मतदान हुआ। देर शाम तक लोग वोट डालने के लिए कतार में खड़े रहे। 63 मतदान केंद्रों पर 61 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। मतगणना 15 मार्च को होगी।
नगर पालिका के उपचुनाव में अध्यक्ष पद पर 12 प्रत्याशी एवं सभासद पद के 25 पदों पर कुल 147 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया। सभासद पद पर वार्ड नंबर दो, 14, 16, 18, 20 व 22 से कुल चार-चार, वार्ड नंबर छह, सात, आठ, 12, 24 व 25 से पांच-पांच उम्मीदवार, चार, वार्ड नंबर चार, पांच, 15 व 19 से छह-छह उम्मीदवार, वार्ड नंबर एक, नौ, 11, 13 व 23 से सात-सात उम्मीदवार, वार्ड नंबर 17 से आठ उम्मीदवार, वार्ड नंबर 10 से नौ उम्मीदवार तथा वार्ड नंबर 21 से 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।
एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि 61 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी सुरक्षा कर्मी सतर्क रहे। शांतपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई।
प्रशासक मोहम्मद जसीम ने बताया कि सिसवा नगर पालिका परिषद के उपचुनाव में पड़े मतों की गिनती मंगलवार 15 मार्च को होगी। मतगणना निचलौल तहसील मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच होगी।
विज्ञापन
छह सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे तैनात
सिसवा नगर पालिका में चुनाव के दौरान दो जोनल व छह सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव के दौरान सतर्क रहे। बूथों पर भ्रमण कर प्रत्येक हलचल पर नजर बनाए रखे।
मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर प्रशासक से शिकायत
सिसवा बाजार। नगर पालिका परिषद सिसवा के उपचुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी देखने को मिली, जिन लोगों का नाम सूची में नहीं था, उन लोगों ने प्रशासक से शिकायत की। पवन मल्ल ने बताया कि अमडीहा वार्ड में 3,800 मतदाता हैं, लेकिन सूची 2,300 मतदाताओं की है। मिसकारी टोला में तमाम लोगों का नाम सूची में नहीं है। एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने कहा कि लोग चुनाव के बाद बीएलओ से मिल कर अपना नाम सूची में दर्ज करा लें।
क्षेत्र में पुलिस रही सतर्क
सिसवा बाजार। नगर पालिका परिषद के उपचुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये प्रशासन ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सीओ निचलौल डीके उपाध्याय ने बताया कि चुनाव में कोई गड़बड़ी या अप्रिय घटना न हो, इसके लिए 12 अतिसंवेदनशील व 11 संवेदनशील बूथों पर कडी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। संवाद
मतदान के दौरान युवाओं में दिखा उत्साह
सिसवा बाजार। चुनाव में पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में काफी उत्साह दिखा।कस्बे की निधि अग्रवाल, एकता रौनियार व मुस्कान रौनियार, शोएब अहमद सहित अन्य युवाओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया और केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। संवाद
एडीएम ने मतदाता के साथ ली सेल्फी
सिसवा बाजार। चुनाव के निरीक्षण के दौरान एडीएम डॉ. पंकज वर्मा आरपी इंटर कॉलेज बने मतदान केंद्र पर पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यालय के बच्चों द्वारा बूथ सजावट व रंगोली की सराहना की और बनाने वाले बच्चों को सम्मानित किया। साथ ही एक मतदाता के साथ सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाया।