{"_id":"68f5294abab6e6ade10eabc1","slug":"52-ambulances-on-alert-mode-health-workers-on-emergency-duty-maharajganj-news-c-209-1-sgkp1040-140071-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अलर्ट मोड पर 52 एंबुलेंस, स्वास्थ्य कर्मियों की लगी इमरजेंसी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अलर्ट मोड पर 52 एंबुलेंस, स्वास्थ्य कर्मियों की लगी इमरजेंसी ड्यूटी
Sun, 19 Oct 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
एम्बुलेंस के साथ खड़े स्वास्थ्य कर्मी-संवाद
संतकबीरनगर। जिले में दीपावली पर्व पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 52 एंबुलेंस को सतर्क किया गया है। इसमे 108 की 23 एंबुलेंस, 102 की 21, सीएलएस की छह, मोबाइल यूनिट की दो एंबुलेंस को तैयार किया गया है। इसमें दवाओं आदि की व्यवस्था की गई है। अस्पतालों में चिकित्सकों और कर्मियों की अलग से ड्यूटी लगी है।
दीपावली को देखते हुए लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को लोग दिन में पूजा-पाठ करके शाम के समय पटाखे भी जलाएंगे। ऐसे में हादसे की आशंका देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है। आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड का बॉर्न वार्ड भी बनाया गया है। दीपावली पर आग की घटना के मद्देनजर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भी बेड रिजर्व रखा गया है।
आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों को सतर्क रहने को कहा गया है। जिले में 52 एंबुलेंस है। जिनके चालकों को सतर्क किया गया है। इसमें 108 की 23 एंबुलेंस, 102 की 21, सीएलएस की छह, मोबाइल यूनिट की दो एंबुलेंस शामिल हैं। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी सीएचसी अधीक्षक को नोडल बनाया गया है। सभी को सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी करने के साथ ही एंबुलेंस को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
शहर में लगातार घूमती रहेगी एंबुलेंस
दीपावली पर्व के लिए स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। जनपद के सीएचसी, पीएचसी पर विशेष व्यवस्था के तहत डॉक्टर तैनात रहेंगे। दवाओं की भी उपलब्धता रहेगी। एंबुलेंस लगातार क्षेत्र में शहर में घूमती रहेंगी और किसी अनहोनी की आशंका पर तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराएंगी।