फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अब रीडिंग के साथ कैमरे में कैद किया जाएगा मीटर

अब रीडिंग के साथ कैमरे में कैद किया जाएगा मीटर

Mon, 17 Sep 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
अब रीडिंग के साथ कैमरे में कैद किया जाएगा मीटर
अब कैमरे में कैद होगा विद्युत मीटर रीडिंग
विज्ञापन

अब नहीं कर पाएंगे मनमाफिक मीटर रीडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अब विद्युत मीटर रीडिंग में मनमानी नहीं चल पाएगी। निगम की ओर से मीटर चेकिंग करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। मीटर रीडरों को रीडिंग के साथ ही उपभोक्ता के मीटर की फोटो भी लेनी पडे़गी। अधिकारी फोटो के जरिए रीडिंग की क्रास चेकिंग भी करेंगे। खामियां मिलने पर रीडरों पर कार्रवाई की जाएगी।

बिजली चोरी राकने के लिए निगम की ओर से घर मीटर लगाओ अभियान चल रहा है। शहर में भी सरकारी कार्यालयों एवं घरेलू कनेक्शन की सूची के मुताबिक मीटर लगाए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ता मीटर में छेड़छाड़ न कर सकें। आम तौर पर मीटर रीडर घर बैठे ही मनमाफिक रीडिंग का चार्ट बना लेते थे। मशीन में पंजीकरण संख्या शो करता था, लेकिन उनके इस रवैया के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। खपत से अधिक बिल चार्ट देख व हैरान हो जाते थे। इसे कम कराने के लिए उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। ऐसे में मीटर रीडिंग को कैमरे में कैद करने की व्यवस्था की गई है। अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने कहा कि मीटर रीडिंग में पारदर्शिता रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। उपभोक्ताओं की ओर से मीटर रीडिंग पर अक्सर सवाल उठाए जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed