फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   5 school buses found unfeet- challan

स्कूलों बसों की जांच शुरू, पांच अनफीट मिलने पर चालान

Wed, 27 Apr 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
5 school buses found unfeet- challan
जांच में पांच स्कूली बसें अनफिट मिलीं, चालान
विज्ञापन

महराजगंज। मेरठ के मोदीनगर स्कूल बस हादसे के बाद एआरटीओ ने मंगलवार को जिले में कार्रवाई तेज कर दी है। स्कूल वाहनों की फिटनेस और जरूरी प्रपत्रों की टीम ने पांच स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान पांच स्कूल वाहन अनफिट मिलने पर चालान कर दिया गया। 30 अप्रैल तक सभी स्कूल वाहनों के जरूरी प्रपत्र एवं फिटनेस कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
सोनौली, फरेंदा, महराजगंज शहर, शिकारपुर, श्यामदेउरवा में वाहनों की जांच की गई। टेंपों समेत अन्य वाहनों की जांच में किसी का इंश्योरेंस नहीं मिला तो किसी का परमिट नहीं मिला। ऐसे में करीब 50 वाहनों का चालान टीम ने किया। हादसे से सबक लेते हुए जिले में स्कूल वाहनों की जांच विशेष रूप से की जा रही है। पीटीओ मथुरा प्रसाद ने स्कूल बस समेत अन्य वाहनों की जांच की। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया। यातायात निरीक्षक जेपी सिंह ने भी वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि जांच अभियान जिले में चलता रहेगा। स्कूल वाहन चालक, परिचालक तथा छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया गया। जो बस मानकों के विरुद्ध होगी, उन्हें सड़कों पर चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed