फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   5 peope won the corona

पांच लोगों ने कोरोना से जीती जंग

Wed, 24 Jun 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
5 peope won the corona
पांच लोगों ने कोरोना से जंग जीती
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बुधवार को पांच लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इन्हें सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए घर भेजा गया।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि बुधवार को पांच लोग कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। स्वस्थ होने वालों में फुलमनहा, वार्ड नंबर 13 निचलौल, रामनगर तथा दो लोग सिसवा बाजार के निवासी हैं। अब तक कोरोना से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 96 हो गई है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 55 हैं। जिले में अब तक कोरोना के कुल केस की संख्या 154 है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 210 लोगों के नमूने जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजे गए हैं।
207 प्रवासी मजदूरों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
दूसरे राज्यो से मजदूरो के घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में बने आश्रय केंद्र में बुधवार को 207 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिसमें रोडवेज की बस व प्राइवेट वाहनों से आए लोग भी शामिल रहे। आश्रय केंद्र पर पहुंचे एसडीएम राजेश जायसवाल व सीओ अशोक कुमार मिश्र ने थर्मल स्क्रीनिंग का जायजा लेते हुए श्रमिकों की समस्याओं पर ध्यान देने देते हुए व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। सीएचसी बनकटी अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने बताया कि 80 प्रवासी मजदूरों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

नेपाल से 367 भारतीय नागरिक सोनौली पहुंचे
विदेश मंत्रालय की पहल पर लॉकडाउन में नेपाल में फंसे लोगों को भारत लाया जा रहा है। बुधवार को नेपाल से 367 भारतीय नागरिक सोनौली पहुंचे। उनकी स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद आब्रजन कार्यालय में जरूरी प्रपत्र जमा कराए गए हैं। सभी को बस से घर भेजा गया। सीओ नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि नेपाल से भारत 65 गोरखा सैनिकों की इंट्री हुई है। वहीं भारत से करीब 254 नेपाली नागरिक नेपाल रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed