फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   492 couples tied the knot in Chief Minister's mass marriage ceremony

Maharajganj News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 492 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे

Sat, 14 Mar 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
492 couples tied the knot in Chief Minister's mass marriage ceremony
परतावल में सामूहिक विवाह में बैठे वर-वधू।  
पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और ब्लाॅक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया
परतावल। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 472 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एक-दूसरे का हाथ थामा। साथ ही 20 जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और ब्लाॅक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में शुरू हुईं। पूरे मैदान में सजाए गए मंडपों में एक साथ विवाह की रस्में संपन्न हुईं।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में विकास खंड परतावल के 63, पनियरा के 55, मिठौरा के 79, घुघली के 57, सिसवा के 53, निचलौल के 66 तथा सदर के 64 जोड़े शामिल हुए। वहीं शहरी क्षेत्र से भी कई जोड़े इस आयोजन में शामिल हुए। नगर पालिका महराजगंज के 14, नगर पंचायत पनियरा के 9, घुघली के 6, चौक के 7 तथा सिसवा के 14, निचलौल के 5 जोड़ों ने भी सामूहिक विवाह समारोह में शादी रचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में प्रशासन की ओर से विवाह की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। मंडप, भोजन, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों को सरकार की योजना के तहत उपहार और आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। ब्लाॅक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है।
इस दौरान सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, डीडीओ भोलानाथ, डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह, पीडी रामदरश, समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, एडीओ समाज कल्याण श्यामसुंदर तिवारी, बीडीओ मिठौरा राहुल सागर के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
ज्यादा मेकअप बनी बाधा...मुंह धुलवाया तब हुई बायोमेट्रिक
-परतावल में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। शुक्रवार को पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। यहां वधुओं को मेकअप की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बायोमेट्रिक होने में बार-बार दिक्कत हो रही थी। उनका चेहरा धुलवाया गया तब जाकर बायोमेट्रिक हुई। बताया जा रहा है कि ग्रुप इवेंट न होने के कारण भी दिक्कतें हुईं। यह आयोजन से 24 घंटे पहले होता है लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण कार्यक्रम के दिन ही ग्रुप इवेंट किया गया।


शादी समारोह में खचाखच भीड़ थी। वर-वधु बायोमेट्रिक कराने के लिए लाइन में लगे थे। इससे कर्मचारियों पर दबाव रहा, वहीं दूसरी ओर कई वधुओं के चेहरे पर अधिक मेकअप होने से बायोमेट्रिक मशीन बार-बार चेहरा पहचानने में दिक्कत कर रही थी। इससे पंजीकरण की प्रक्रिया में देरी हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर-वधू और उनके परिजन मौजूद रहे, जिससे व्यवस्था संभालना भी चुनौतीपूर्ण रहा। तहसीलदार पंकज शाही, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
इस संबंध में नगर पंचायत परतावल की अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने बताया कि ग्रुप इवेंट न होने के कारण बायोमेट्रिक में थोड़ी दिक्कत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed