{"_id":"67500405b63cf72c8c044771","slug":"46-sacks-of-chinese-garlic-recovered-smuggler-absconding-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-137257-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 46 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 46 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद, तस्कर फरार
Wed, 04 Dec 2024 12:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल बार्डर पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात में घेराबंदी कर तस्करी की 46 बोरी चाइनीज लहसुन और आठ साइकिल बरामद की है। वहीं तस्कर पुलिस के घेराबंदी को देख तस्करी की चाइनीज लहसुन और साइकिल छोड़ मौके से भागने में सफल रहे। इस मामले में पुलिस टीम कार्रवाई में जुट गई है।
शीतलापुर पुलिस चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश गुप्ता के अनुसार, वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल बाॅर्डर के पिलर संख्या 501/6 के पास से तस्करी कर चाइनीज लहसुन की खेप को भारत ला रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी को सूचना दी। फिर संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंच घेराबंदी कर ली। तस्करों को इसकी भनक लगी तो वह चाइनीज लहसुन और साइकिल को मौके पर छोड़ भाग निकले। टीम को मौके से कुल 46 बोरी लहसुन के साथ ही आठ साइकिल बरामद कर ली। उसके बाद टीम ने बरामद लहसुन और साइकिल को निचलौल कस्टम के सुपुर्द कर दिया।