फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   44.52 lakh rupees received under Nagar Srujan Yojana

Maharajganj News: नगर सृजन योजना के तहत मिले 44.52 लाख रुपये

Sun, 09 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
44.52 lakh rupees received under Nagar Srujan Yojana
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज एक बार फिर विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने जा रहा है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 44.52 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। इससे परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प और पार्क निर्माण के साथ-साथ ओपेन जिम का खाका नगर पालिका ने खींचा है।
विज्ञापन


नगर सृजन योजना के तहत विभाग ने 90 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी देते हुए शासन ने 44.52 लाख रुपये जारी कर दिया हैं। इसके तहत धनेवा धनेई प्राथमिक, सरोजनी नगर व तरकुलवा के परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प कार्य कराते हुए तय समय पर कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा नेहरू नगर वार्ड में पार्क और ओपन जिम की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


15 वें वित्त बजट से बनेगी दुकान, बढ़ेगा व्यापार
नगर पालिका परिषद के चिउरहा वार्ड में नगर पालिका की तरफ से 10 दुकानों के निर्माण की रूपरेखा तय की गई है। दुकानों के निर्माण से चिउरहा क्षेत्र में व्यापार को गति मिलेगी। इसका निर्माण 15 वित्त बजट से 35 लाख रुपये से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed