फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   423 students gave marks improvement exam

423 विद्यार्थियों ने दी अंक सुधार व कंपार्टमेंट परीक्षा

Sun, 28 Aug 2022 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
423 students gave marks improvement  exam
423 विद्यार्थियों ने दी अंक सुधार व कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन

नगर के महराजगंज इंटर कॉलेज में दो पालियाें में हुई परीक्षा
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार व कंपार्टमेंट की परीक्षा शनिवार को दो पालियों में नगर के महराजगंज इंटर कॉलेज में हुई। परीक्षा के लिए जिले में पंजीकृत 451 परीक्षार्थियों में से जहां 423 ने परीक्षा दी, वहीं 28 अनुपस्थित मिले।
सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में कुल पंजीकृत 223 परीक्षार्थियों में से 205 ने परीक्षा दी, जबकि 18 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा में कुल पंजीकृत 228 परीक्षार्थियों में से 218 ने परीक्षा दी जबकि 10 अनुपस्थित पाए गए। सीसीटीवी की निगरानी में केंद्रों पर परीक्षा को संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

परीक्षा को बेहतर ढंग से कराने में केंद्र व्यवस्थापक गोरखनाथ भारती व अन्य शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अंक सुधार व कंपार्टमेंट की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed