फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   42 patients were given medicine after eye examination

Maharajganj News: 42 मरीजों की आंख जांच कर दी गई दवा

Thu, 24 Jul 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 24 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
42 patients were given medicine after eye examination
निचलौल। क्षेत्र के शीतलापुर में बुधवार को निशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचने वाले आंख के मरीजों की जांच कर दवा दी गई। डॉ. कृष्णमणी पटेल ने बताया कि शिविर में पहुंचने वाले 42 नेत्र रोगियों की अत्याधुनिक मशीनों से जांच कर जरूरत की दवा दी गई। इतना ही नहीं लोगों को आंखों को सुरक्षित रखने के लिए कई बिंदुओं पर सलाह भी दी गई। संवाद
विज्ञापन


गर्भावस्था के दौरान सावधानियां जरूरी

महराजगंज। पिपरा रसूलपुर उपकेंद्र पर बुधवार को स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। एएनएम रेखा वर्मा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान सावधानियां बरतनी जरूरी होती है। समय पर टीकाकरण, संतुलित आहार और नियमित जांच से जटिलताओं से बचा जा सकता है। गोष्ठी में उन्होंने बताया गया कि प्रसव पूर्व जांच और आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जा रही योजनाओं की जानकारी भी महिलाओं को दी गई। संवाद
विज्ञापन




36 किसानों ने कराया अपना पंजीकरण



महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा लाला में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया। कुल 36 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया। शिविर में किसानों को रजिस्ट्री की प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। तहसीलदार सदर पंकज कुमार शाही ने बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ किसानों को तभी मिल सकेगा जब वे फार्मर रजिस्ट्री करा लेंगे। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय रहते पंजीकरण करा लें ताकि सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप
महराजगंज। जनपद उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी विभाग की कथित नीतियों और व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश कुमार रुंगटा ने कहा कि जीएसटी विभाग की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और व्यापारियों के हित में नीतिगत सुधार की मांग की गई। संगठन ने बताया कि कुछ महीनों से राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारियों के बैंक खातों को बिना पर्याप्त सूचना के सीज किया जा रहा है और खातों से धनराशि की वसूली की जा रही है। ई-मेल के जरिए नोटिस भेजे जा रहे हैं, लेकिन तकनीकी जागरूकता की कमी के कारण कई व्यापारी इन नोटिसों को समय पर देख नहीं पाते, जिसके परिणामस्वरूप उनके खाते सीज हो रहे हैं। इसके अलावा, ट्रिब्यूनल के अभाव में व्यापारी अपील का अधिकार भी नहीं भुना पा रहे हैं। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी संजय कुमार, जयराम सिंह, अजय मद्धेशिया, अमरनाथ गुप्ता और प्रमोद जायसवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed