फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   भाजपा ने विजय संकल्प बाइक रैली निकाली

भाजपा ने विजय संकल्प बाइक रैली निकाली

Sat, 02 Mar 2019 10:39 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 02 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने विजय संकल्प बाइक रैली निकाली
नगर के सक्सेना चौक पर बीजेपी के बाइक रैली में शामिल सांसद पंकज चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। सांसद पंकज चौधरी के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य है कि 5 साल में केंद्र की मोदी सरकार ने जो भी अच्छे कार्य किए हैं, उसे जन-जन तक पहुंचाया जाए। लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले भाजपा ने देशव्यापी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र में एक बार पुन: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए हमें कार्य करना होगा। आज मजबूर भारत नहीं मजबूत भारत के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्थापित किया है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को सर्वोपरि मानती है। जबकि अन्य दल सत्ता सुख के लिए राजनीति को अपना माध्यम मानते हैं। इस अवसर पर ओम प्रकाश पटेल, अरुणेश शुक्ल, प्रदीप उपाध्याय, दिनेश जायसवाल, छोटेलाल पटेल, राम कोमल चौधरी आदि मौजूद रहे। सिसवा विधानसभा में अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में रैली निकाली गई।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार विजय संकल्प बाइक रैली का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने किया। कस्बे में बापू की प्रतिमा और अस्पताल तिराहे पर शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विजय संकल्प रैली आगे बढ़ते हुए छपवा चौराहे पर स्थित शहीद पूरन बहादुर थापा के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके बाद रैली मुड़ीला, चंडीथान, संपत्तिहा, अड्डा बाजार, रामनगर, खोरिया, रतनपुर, सहित अन्य चौराहों से गुजरते हुए नौतनवा में आकर समाप्त हुई। रैली में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री परदेसी रविदास, जिला मंत्री प्रदीप सिंह, बबलू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार विजय संकल्प रैली विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में भैया फरेंदा, बाजारडीह, बनकटी, फरेंदा कस्बे से धानी होते हुए बहदुरी बाजार पहुंची। जहां पर आयोजित जनसभा में विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के सभी वर्गों के हितों के लिए काम किया है। इस दौरान पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, रविंद्र सिंह, योगेंद्र यादव, मधुर सिंह, ह्दय उपाध्याय और प्रदीप पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed