फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बांस बल्ली के सहारे झूलते केबल से खतरा

बांस बल्ली के सहारे झूलते केबल से खतरा

Fri, 15 Feb 2019 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बांस बल्ली के सहारे झूलते केबल से खतरा
बांस बल्ली के सहारे झूलते केबल से खतरा
विज्ञापन

शहर के 12 मोहल्लों में नहीं लगाए गए हैं बिजली के खंभे
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर के 12 मोहल्लों में बांस बल्ली के सहारे केबल दौड़ाए गए हैं। मोहल्लों में झूलते केबल हादसों को दावत दे रहे हैं। खंभे नहीं लगने के कारण लोगों ने बांस बल्ली के सहारे केबल खींचकर बिजली की व्यवस्था की है। इसके चलते खतरे की आशंका बराबर बनी रहती है। तेज हवा चलने पर अक्सर केबल टूट जाते हैं। इससे संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। वार्ड के लोगों ने विद्युत निगम से पोल लगवाने की मांग भी की लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है।
शहर के सरोजनी नगर, सुभाष नगर, विस्मिल नगर, शास्त्री नगर सहित कई अन्य मोहल्लों में बास बल्ली के सहारे केबल घरों तक पहुंचाए गए हैं। राजीव नगर मोहल्ले में तो कई स्थानों पर बांस बल्ली के सहारे ही घरों तक केबल ले जाए गए हैं। इसके चलते आंधी आने पर लोगों को दिक्कत होती है। बरसात के दिनों में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। आफीसर्स कालोनी के पीछे कई घरों में बिजली पहुंचाने के लिए पोल नहीं लगे हैं। यहां बांस-बल्ली पर झूलते केबल हादसों को न्योता दे रहे हैं। कई स्थानों पर तो केबल ही कटे हुए हैं। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पवन कुमार सिंह कहते हैं कि बिजली के पोल लगवाने के लिए कई बार नगर पालिका कार्यालय में शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया। विजय कुमार जायसवाल कहते हैं कि तेज हवा चलने पर बांस टूट जाते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। केबल टूटने से बिजली आपूर्ति अक्सर बाधित हो जाती है। शास्त्री नगर मोहल्ले में यूूनियन बैंक के पीछे तमाम घर ऐसे हैं, जहां केबल बांस बल्ली के सहारे ले जाए गए हैं। वरुण पटेल का कहना है कि नगरीय सुविधाएं बेहतर करने के सिर्फ दावे किए जाते हैं जबकि लोगों की समस्याओं की तरफ से जिम्मेदार ध्यान ही नहीं देते हैं। राजीव नगर निवासी पवन कुमार वर्मा का कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं के प्रति जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। बिजली के पोल लगाने के लिए प्रस्ताव भेजे जाने की बात तो कही जाती है, लेकिन पोल अब तक नहीं लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश कुुमार जायसवाल का कहना है कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। जहां कही भी बिजली के पोल नहीं हैं, सर्वे कराकर इसे लगवाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed