फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आंधी-पानी में गिरे पेड़ और बिजली के पोल

आंधी-पानी में गिरे पेड़ और बिजली के पोल

Mon, 14 May 2018 11:38 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
आंधी-पानी में गिरे पेड़ और बिजली के पोल
अाआंध्ाी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महराजगंज। बीती रात तेज आंधी और बिजली की गर्जना के साथ आई बारिश ने किसानों को बेचैन कर दिया है। आंधी और बारिश से जिले की सब्जी और आम की फसल को नुकसान हुआ है। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ व पोल गिरने से जिले के तमाम गांव में बिजली प्रभावित हुई है। क्रय केंद्रों पर बाहर रखा गेहूं भी भीग गया।
मौसम विभाग द्वारा 13 व 14 मई को बारिश की आशंका से सभी परेशान रहे। रविवार को सुबह से ही मौसम में उमस रही। देर रात काले बादलों के साथ अंधेरा बढ़ गया। हवा के तेज झोंके के साथ कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली भी चमकी। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार ज्यादा रही। वहीं बरगदवां, निचलौल क्षेत्र में रास्ते में ही पेड़ गिरने से सोमवार को आवागमन बाधित रहा। दोपहर बाद रास्ते से पेड़ हटाए गए तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। नगर में फरेंदा रोड पर पेड गिर गया जिससे सुबह ही हटा दिया गया।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश से नौतनवां कस्बा के खनुआ तिराहे के पास रामबहाल के मकान के बरामदे में लगा टीन शेड गिर गया। संयोग था कि सभी लोग घर अंदर सोए थे इसलिए कोई दुर्घटना नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक केशव पांडेय ने बताया कि बीती रात महराजगंज जनपद में 30 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोल गिरने विद्युत आपूर्ति प्रभावित
अड्डा बाजार। अड्डा बाजार विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता शशिकांत गुप्ता के अनुसार परसौनी कला के सिवान में महुअवा नंबर एक के पास बिजली के पोल गिरे हैं। विद्युत उपकेंद्र के मेन हाईटेंशन लाइन में भी गड़बड़ी आई है जिसे ठीक किया जा रहा है। संपतिहा-अड्डा पीडब्लूडी मार्ग पर नईकोट के पास एक पेड़ जड़ समेत जमींदोज हो गया। विवाह आदि समारोह फीका पड़ गया। पांडाल उड़ने के साथ सामान भीग गया।

जमीन से सात फीट दूरी पर लटक रहा तार
पुरंदरपुर। बीती रात तेज आंधी के साथ हुए बरसात में ग्यारह हजार वोल्ट विद्युत सप्लाई का तार लटक जाने के कारण राहगीरों के लिए खतरा बन गया है। समरधीरा चौराहा से निकले लिंक मार्ग पर जंगल शाहपुर के टोला गोकुलपुर में 11000 हजार वोल्ट का तार जमीन से मात्र सात फिट ऊपर रह गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका प्रबल हो गई। गांव के लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी है।

कहीं दिवार गिरा तो कही उजड़ा टीनशेड
बरगदवां। बरगदवां व परसा मलिक क्षेत्र में आधी रात को आई तेज आंधी व पानी ने लोगों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। क्षेत्र के देवघट्टी निवासी नरसिंह गुप्ता की चार दिवारी गिर गई। परसामलिक निवासी जितेन्द्र अग्रहरी के छत के ऊपर बनी पक्की दिवार ध्वस्त हो गई। बरगदवां निवासी अर्जुन गुप्ता व राजेश चौहान, प्राची का टीनशेड गिर गया है। वही बरगदवां देवघट्टी रोड पर बिजली के तार पर पेड़ गिर जाने के कारण चार पोल व ट्रांसफार्मर गिर गया है जिससे क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित है। परसामलिक क्षेत्र के सेवतरी पुलिस चौकी के पास बिजली का तार टूट कर गिर गया है। कई और अन्य जगहों पर भी बिजली तार टूट कर गिर गया है। वहीं बरगदवां एसएसबी कैंप से सटे नेपाल के चमन टोला में परासी जाने वाली सड़क पर पाकड़ का पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया है। बरगदवां कर्बला पर पुराना सेमर का पेड़ गिर गया है।


मकान पर गिरा पीपल का पेड़
कोठीभार। चिउटहां गांव के मुख्य चौराहे पर शिवदयाल गिरि के मकान पर तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से पूरा परिवार बाल बाल बच गया। शिवदयाल गिरी ने बताया कि बीती रात में आई तेज आंधी तूफान में घर के बगल में स्थित पुराने पीपल के पेड़ से अचानक एक मोटी शाखा टूट कर घर के छत पर गिर गई, छत में दरारें आ गई व सीढ़ी टूट गई। समय रहते सभी परिजन घर से बाहर निकल भागे तभी जान बच पाई है। घर से निकलते वक्त शिवदयाल की पत्नी मीना गिर कर घायल हो गई जिनका एक प्राइवेट चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed