फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कलश यात्रा में शामिल ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक महिला समेत 22 बच्चें घायल

कलश यात्रा में शामिल ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक महिला समेत 22 बच्चें घायल

Sun, 19 Nov 2017 07:54 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक महिला समेत 22 बच्चें घायल
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी गांव के पहले नहर के पास मोड़ पर रविवार को कलश यात्रा में शामिल लोगों से भरी ट्रैक्टर - ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन पलटने से उसमें सवार एक महिला समेत 22 घायल हो गए। घायलों में अधिकांश बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए महराजगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया। जहां सभी का इलाज शुरू हुआ। घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई गई।
विज्ञापन

रविवार को चौक थाना क्षेत्र के कटैया गांव में होने वाले श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा में तमाम वाहनों के साथ ट्रैक्टर - ट्राली भी शामिल थी। ट्रैक्टर - ट्राली पर गांव के बच्चे वह एक महिला सवार थी। कलश यात्रा गांव से निकलकर पिपरा सोनाडी की ओर जा रही थी। इस बीच पिपरा सोनाड़ी गांव के पहले नहर के मोड़ पर तेज गति से जा रही ट्रैक्टर - ट्राली पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार रिमा (16), आरती (18), पुष्पा (16), हेमलता (15), संध्या (10), इंदू (9), विष्णु (8), गुलाइची (60), रूपा (11), राजकुमारी (17), अंगीरा (16), संगीरा (18), पूजा (17), अर्चना (10), सत्या (15), मुन्नी (15), गुड़िया (12), संजू (13), मालती (15), वंदना (14), मीरा (10), कैलाशी (16) समेत कुल 22 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश बच्चे शामिल हैं। अधिकांश घायल कटैया गांव के रहने वाले हैं जबकि विष्णु खोस्टा गांव का रहने वाला बताया गया। वह कटैया गांव में आने मामा के घर आया था। घायलों को प्राइवेट वाहन से महराजगंज नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। बताया गया कि ट्रैक्टर - ट्राली पर सवार बच्चे जयघोष करते हुए जा रहे थे, इसी बीच वाहन पलटने से अचानक चीख पुकार शुरू हो गई। पिपरा सोनाड़ी गांव के पहले नहर के पास मोड़ पर ट्रैक्टर - ट्राली पलटी तो आसपास खेत में काम रहे लोग दौड़ पडे़। वाहन पलटने से उस पर सवार लो चीखने चिल्लाने लगे। दुर्घटना में घायल बच्चों को दर्द से कराहते देख आसपास के लोगों ने उन्हें प्राइवेट वाहन से महराजगंज एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज शुरू हुआ। घटना के बाद यज्ञ आयोजन समिति के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हाल जाना। बताया जाता है कि चालक मोबाइल से बात करते हुए तेज गति में ट्रैक्टर चला रहा था, इसी बीच अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर - ट्राली पलट गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चौक आनंद कुमार गुप्ता का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। सभी घायलों को स्थानीय लोग इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed