फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए सिंबल तय, आवंटन 14 नवंबर को

निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए सिंबल तय, आवंटन 14 नवंबर को

Tue, 07 Nov 2017 07:22 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए सिंबल तय, आवंटन 14 नवंबर को
महराजगंज। नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभासद पद के दावेदारों के लिए निर्धारित चुनाव चिह्न की सूची राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से संबंधित निर्वाचन कार्यालयों को भेज दी गई है। राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पंजीकृत दलों के प्रत्याशियों को पार्टी का चुनाव चिह्न आवंटित होगा लेकिन निर्दल प्रत्याशियों को आयोग की तरफ से निर्धारित सूची में से ही मांग के अनुरूप चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। निकायों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए 39 और सभासद पद के दावेदारों के लिए 42 चुनाव चिह्न निर्धारित किए गए हैं। इनमें तोप से लगायत बंदूक तक चुनाव चिह्न शामिल हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में अभी प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया 10 नवंबर तक चलनी है। चुनाव चिह्न का आवंटन नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद होना है लेकिन निर्वाचन कार्यालय ने तैयारी तेज कर दी है। चुनाव चिह्न का आवंटन 14 नवंबर को किया जाना है। जिले के नगर पालिका महराजगंज, नौतनवां के अलावा नगर पंचायत सोनौली, फरेन्दा, घुघली, सिसवा व निचलौल के अध्यक्ष व वार्ड सभासद पद के लिए अभी बहुत से लोगों ने नामांकन नहीं किया है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की तरफ से भेजे गए चुनाव चिह्न की सूची में सभासद पद के लिए आम, इमली, ओखली, उगता सूरज, खजूर का पेड़, खड़ाऊं, कलम और दवात, गमला, गाजर, कार, गुलाब का फूल, किताब, कुल्हाड़ी, घंटी, चश्मा, केला, छाता, तरकश, तराजू, ताला, झोपड़ी, ड्रम, मुकुट, त्रिशूल, तोप, चाभी, ढोलक, धान का पौधा, डमरू, बल्ब, केतली, पत्तियां, नाव, लेडी पर्स, पेंसिल, पुल, फुटबाल, बैलगाड़ी, फावड़ा, पर्स, बाइक, बंदूक, भुट्टा आदि चुनाव शामिल हैं। इसी तरह अध्यक्ष पद के दावेदारों को आवंटित किए जाने वाले सूची में स्कूटर, शहनाई, सितारा, हथौड़ा, लड़का- लड़की, पानी का जहाज, रेल का इंजन, हल, रिंच, हेलीकॉप्टर, भगौना, दमकल, फल काटता किसान, फूल और घास, टेबल फैन, पहिया, जीप, गदा, चिड़िया का घोंसला, केला का पेड़, फरसा, छत का पंखा, गुल्ली-डंडा, टेबल लैंप, कंघा, ऊन का गोला, पानी का नल, अलाव और आदमी, अनार, शटर आदि चुनाव चिह्न शामिल हैं। अध्यक्ष व सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशियों को इसी सूची से मांग के अनुरूप चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अजात शत्रु शाही ने बताया कि सिंबल तीन प्रकार के होते हैं। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का चुनाव चिह्न तो पहले ही तय रहता है। तात्कालिक, अनंतिम रूप से पंजीकृत दलों का भी चुनाव चिह्न तय रहता है। इनके अलावा निर्दल प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिह्न तय कर दिया गया है। चुनाव चिह्न का आवंटन 14 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed