फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4,100 drivers broke traffic rules

Maharajganj News: 25 दिनों में 4,100 वाहन चालकों ने तोड़ा यातायात नियम

Mon, 29 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 29 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
4,100 drivers broke traffic rules
यातायात नियमों का पालन करने के प्रति नहीं दिख रही जागरुकता संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। यातायात नियमों का पालन करने के प्रति लोग गंभीर नहीं हैं। 25 दिनों में 4,100 वाहन चालकों ने यातायात नियमों का पालन नहीं किया। उन्हें जुर्माना भरना पड़ा। 2,268 लोगों ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहन रखा था। इनका चालान किया गया है। 136 लोगों ने सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, 156 लोग बाइक चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करते मिले।
शहर में जगह-जगह यातायात पुलिस यातायात नियमों का तोड़ने वालों पर पर नजर बनाए रखती है। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान कर दिया जाता है, लेकिन सोचने वाली बात यह है कि पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से चलाए जाने वाले सड़क सुरक्षा के जागरुकता कार्यक्रम का असर दिखाई नहीं दे रहा है। लोग अपने वाहन पर नियमों का पालन न करने के साथ ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक गंगा यादव ने बताया कि नियमों का पालन करने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया जाता है। समझाने के बाद भी नियमों का पालन न करते पाए जाने पर चालान किया जाता है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 1469, नो पार्किंग में 238, अन्य कारणों से 31 वाहनों का चालान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालकों ने बताया कि शहर में नगर सक्सेना चौराहे पर पार्किंग की व्यवस्था होती तो वाहन खड़ा कर जरूरी काम से कार्यालय में जाने पर वाहन के चालान होने का डर नहीं रहता। शहर में कहीं भी वाहन खड़ा करनेे की व्यवस्था नहीं है।

...
आडे़ तिरछे वाहन से जाम की समस्या
पार्किंग की व्यवस्था न होने से वाहन चालक सड़क के किनारे अपने वाहन खड़ा कर देते हैं। अभियान के दौरान इनका चालान भी किया जाता है। अगर पार्किग की व्यवस्था ठीक हो तो शहर में चालान की संख्या में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed