फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   40 villages will be transformed, concrete roads will be built at a cost of Rs 60 crore.

Maharajganj News: 40 गांवों की बदलेगी सूरत, 60 करोड़ की लागत से बनेंगी पक्की सड़कें

Fri, 13 Feb 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
40 villages will be transformed, concrete roads will be built at a cost of Rs 60 crore.
महराजगंज। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से कच्ची सड़कों की समस्या से जूझ रहे 40 गांवों को अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्च के अंत तक काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के 12 विकास खंडों में कुल 48.5 किलोमीटर ऐसी कच्ची सड़कों की पहचान की गई है, जो अब तक किसी प्रमुख लिंक मार्ग से नहीं जुड़े हैं। इन सड़कों को पक्की सड़क में तब्दील किया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं पीएमजीएसवाई इकाई की ओर से सर्वेक्षण के बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। चयनित एवं प्रस्तावित 40 गांवों में सड़क संपर्क की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन

विकास खंड पनियरा के ग्राम पंचायत बैदा अनुसूचित बस्ती से तेंदुअहिया तक जाने वाला संपर्क मार्ग भी इस योजना में शामिल किया गया है। बैदा की निवासी शांति ने बताया कि सड़क बनने के बाद बड़हरा लाला, तेंदुअहिया, सुचितपुर, अनंतपुर, रामनगर और मुजुरी सहित कई गांवों के लोगों को गोरखपुर जिले के मछली गांव होते हुए फरेंदा पहुंचना आसान हो जाएगा। मनोज सहानी, राजेश सहानी, रामबचन निषाद, श्याम नरायन आदि का कहना है कि आने वाले दिनों में समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 ऐसे सड़क चिंह्नित किए गए हैं, जो वर्तमान में कच्ची और बदहाल स्थिति में हैं, जो लिंक रोड से नहीं जुड़े हैं। ऐसे सड़कों को पिच सड़क बनाया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया गया है।
- प्रवीण भारती, अधिशासी अभियंता, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed