{"_id":"61afa200917f1949d1479b76","slug":"40-kray-kendron-par-hogee-ganne-kee-taul-maharajganj-news-gkp419066861","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 क्रय केंद्रों पर होगी गन्ने की तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 क्रय केंद्रों पर होगी गन्ने की तौल
विज्ञापन
40 क्रय केंद्रों पर होगी गन्ने की तौल
गड़ौरा को छोड़ सभी चीनी मिलों ने स्थापित किए क्रय केंद्र
महराजगंज। गड़ौरा शुगर मिल को छोड़कर अन्य चीनी मिलों ने किसानों के गन्ने की फसल की तौल के लिए 40 केंद्र स्थापित किए हैं। हालांकि गड़ौरा मिल के जिम्मेदारों ने दो से तीन दिनों में केंद्रों को स्थापित करने की बात कही है।
जिले व आसपास के जिलों में संचालित चीनी मिलों के जिम्मेदारों ने किसानों के गन्ने की सुविधाजनक तरीके से तौल के लिए जगह-जगह क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। सिसवां व कप्तानगंज मिल ने सात-सात केंद्र बनाए हैं। जबकि पिपराइच मिल की ओर से 12 केंद्र खोले गए हैं। जेएचवी शुगर मिल को कुल 14 केंद्र बनाना है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद यादव ने बताया कि जिले मेें किसानों के गन्ने की सुविधाजनक तरीके से तौल के लिए 26 केंद्रों की स्थापना की सूचना है। गड़ौरा के केंद्र भी जल्द स्थापित किए जाने की बात सामने आई है।
आईपीएल चीनी मिल सिसवां ने मिल गेट के साथ चौक, बरवा रतनपुर, बेलवाघाट, सिंदूरिया, मिठौरा, चरभरिया व मुड़ेेरी में क्रय केंद्र बनाया है। पिपराइच चीनी मिल ने बसंतपुर, भिटौली, रायपुर प्रथम, रायपुर द्वितीय, भुवना द्वितीय, बिहारी छपरा प्रथम, बरईपट्टी, जयश्री प्रथम, सिधवारी, बहदुरी, बढ़या व सिसवां अमहवा तथा कप्तानगंज चीनी मिल ने घुघली बुजुर्ग, घुघली गेट, सेखुई, महराजगंज, बिहारी छपरा द्वितीय, मल्लाही पट्टी व भुवना प्रथम कें क्रय केंद्र खोला है।
विज्ञापन
उधर, जेएचवी सुगर मिल प्रबंधन ने मिल गेट, डोमा फार्म, जयश्री द्वितीय, बहुआर, बजही, पिपराकाजी प्रथम, पिपराकाजी द्वितीय, लेदी, बजहा प्रथम, बजहा द्वितीय, मिश्रौलिया प्रथम, मिश्रौलिया द्वितीय, बैठवलिया तथा झुलनीपुर में केंद्र की स्थापना करेगा।