फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   40 Chinese religious gurus reached Lumbini, welcomed by Nepal Chinese Friendship Society

Maharajganj News: लुंबिनी पहुंचे 40 चीनी धर्म गुरु, नेपाल चीनी मैत्री समाज ने किया स्वागत

Tue, 16 Jan 2024 05:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 16 Jan 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
40 Chinese religious gurus reached Lumbini, welcomed by Nepal Chinese Friendship Society
महराजगंज। मंगलवार दोपहर नेपाल-चीन मैत्री सोसायटी लुंबिनी ने लुंबिनी दौरे पर आए चाइना इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बौद्ध धर्म गुरु युन सुंग का रूपनदेही के भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंचकन्या के साथ स्वागत किया। युन सुंग की टीम में करीब 40 भिक्षु और नन शामिल हैं।
विज्ञापन

धर्म गुरु सुंग ने कहा कि विश्व शांति के अग्रदूत गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी आकर उन्हें बहुत खुशी हुई है। उनका मानना है कि उनकी यात्रा लाखों चीनी बौद्ध तीर्थयात्रियों को लुंबिनी की यात्रा के लिए प्रेरित करेगी। नेपाल-चीन मैत्री सोसायटी के अध्यक्ष लुंबिनी नारायण प्रसाद सपकोटा ने बताया कि सोसायटी ने चीनी नागरिकों और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ाने में यथासंभव योगदान दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार के तीनों स्तरों को आगामी चीनी नव वर्ष राष्ट्रीय त्योहार के अवसर पर आगामी सप्ताह भर की छुट्टियों के दौरान लुंबिनी में चीनी लोगों को आकर्षित करने के लिए विशेष योजनाएं और टूर पैकेज बनाने चाहिए, जिससे आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। समाज के अध्यक्ष नारायण प्रसाद सपकोटा, सिद्धार्थनगर नगर पालिका की निवर्तमान उपप्रमुख उमा काफले, संस्था के उपाध्यक्ष डाॅ. ऋषि राम शर्मा, केशव शर्मा बेलवासे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed