फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   39 bags of urea recovered in border area, accused absconding

Maharajganj News: बार्डर क्षेत्र में 39 बोरी यूरिया बरामद, आरोपी फरार

Sat, 03 Aug 2024 09:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 Aug 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
39 bags of urea recovered in border area, accused absconding
महराजगंज। खाद की तस्करी बढ़ने के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को सीमावर्ती क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी सुंडी के जवानों ने 39 बोरी यूरिया बरामद की। जबकि तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र में खाद की तस्करी होने को लेकर अमर उजाला ने तीन अगस्त के अंक में साइकिल व बाइक से कैरियर खाद की बोरियां पहुंचा रहे सीमा पार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होते ही सुरक्षा एजेंसियों ने सख्ती और बढ़ा दी। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि सुंडी बीओपी के जवान गश्त पर निकले थे। अभी भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 526/02 के पास पहुंचे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि सीमा पर खाद एकत्रित हो रही है।
विज्ञापन

तस्कर समय देखते ही नेपाल भेज देंगे। सूचना पर अमल करते हुए जवान मौके पर पहुंचे तो धंधेबाज जवानों को देखते ही बोरा छोड़कर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गए। मौके से 39 बोरी यूरिया बरामद हुई। सीमावर्ती क्षेत्र में इन दिनों कड़ी निगरानी की जा रही है। पगडंडियों से लेकर मुख्य नाके पर भी कड़ा पहरा है। उधर पुलिस भी निगरानी तेज कर दी है। अचानक हुई कार्रवाई से तस्करों में हडकंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed