{"_id":"69582682761bd62269047d1c","slug":"39-bags-of-chinese-garlic-hidden-in-bushes-recovered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-168237-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: झाड़ी में छिपाकर रखी गई 39 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: झाड़ी में छिपाकर रखी गई 39 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद
विज्ञापन
आरोपी मौके से भागने में रहे सफल, नेपाल से तस्करी कर बॉर्डर के पास छिपाया गया था लहसुन
निचलौल। थाना क्षेत्र के नेपाल के कनमिसवा बॉर्डर के पास झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई तस्करी की 39 बोरी चाइनीज लहसुन शुक्रवार को बरामद हुई। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर पुलिस, एसएसबी और कस्टम की संयुक्त टीम ने की। कार्रवाई के दौरान आरोपी तस्करी की चाइनीज लहसुन को छोड़ मौके से भागने में सफल रहे।
बहुआर पुलिस चौकी इंचार्ज भूपेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग कनमिसवा बार्डर के पास पगडंडी रास्ते से चाइनीज लहसुन को नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में लाकर छिपाएं हैं। उक्त सूचना को कस्टम और झुलनीपुर एसएसबी बीओपी को देकर संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंच आसपास की झाड़ियों की तलाशी ली गई। इस दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 39 बोरी तस्करी की चाइनीज लहसुन बरामद हुई। हालांकि आरोपी घेराबंदी की भनक लगते ही मौके से भाग निकले थे। मामले में बरामद चाइनीन लहसुन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।