{"_id":"694eefeb76fc06eebb0a25fd","slug":"382-lakh-children-will-be-given-vitamin-a-supplements-campaign-launched-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-167610-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 3.82 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक, अभियान का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 3.82 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक, अभियान का हुआ आगाज
विज्ञापन
नौ माह से पांच वर्ष की उम्र तक के बच्चों को विटामिन ए की नौ खुराक से मिलता है पोषण
सभी 3.82 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने के लिए एक माह तक चलाया जाएगा अभियान
महराजगंज। जिले में करीब 3.82 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। नौ माह से पांच वर्ष तक की अवस्था के बच्चों को विटामिन ए की खुराक कुल नौ खुराक लेना अनिवार्य है। इस खुराक से बच्चों को पोषण मिलता है और बीमारियों से बचाव भी होता है।
शुक्रवार को अभियान का आगाज कर दिया गया। अभियान का शुभारंभ सीएमओ डाॅ. श्रीकांत शुक्ला ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बच्चों को विटामिन ए का सीरप पिलाकर किया। अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एएनएम का सहयोग करेंगी। खसरे से बचाव के लिए बच्चों को यह दवा प्रथम और दूसरे टीके के साथ दी जाती है। साथ ही प्रत्येक छह माह पर अभियान के दौरान भी इसका सेवन कराया जाता है। सभी 3.82 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने के लिए एक माह तक अभियान चलाया जाएगा।
डिप्टी सीएमओ डाॅ. केपी सिंह ने बताया कि विटामिन ए की कमी बच्चों के विकास को बाधित कर सकती है और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करती है। विटामिन ए की खुराक बच्चों को कुपोषण, मिजिल्स, डायरिया और रतौंधी से बचाती है। यह बच्चे के विकास में मददगार होता है। इसके सेवन से निमोनिया और डायरिया का खतरा कम हो जाता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कन्नौजिया ने बताया कि शरीर में विटामिन ए की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है। आंख कमजोर होने की आशंका होती है। इसकी कमी से बच्चे के शरीर बढ़ने में भी कमी आ सकती है। छाया वीएचएसएनडी और छाया यूएचएसएनडी सत्रों पर बच्चों को लाकर इस दवा का सेवन करवाया जाता है। प्रत्येक सरकारी अस्पताल में यह दवा उपलब्ध है। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन एन प्रसाद, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।