{"_id":"597f61504f1c1baf328b48c6","slug":"33-children-suffering-from-drinking-iron-tablets","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरन की गोली खाने से बिगड़ी 33 बच्चों की तबीयत, चार हुए बेहोश, मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयरन की गोली खाने से बिगड़ी 33 बच्चों की तबीयत, चार हुए बेहोश, मचा हड़कंप
ब्यूरो/ अमर उजाला, महराजगंज
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज में सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रमपुरवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को आयरन की गोली खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द और उल्टी-दस्त के चलते चार बच्चे बेहोश हो गए। स्कूल में पढ़ने आए 69 बच्चों में से 33 की गोली खाने के बाद तबीयत ख्रराब हो गई।
आनन-फानन में शिक्षकों ने बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के महराजगंज-गोरखपुर मार्ग स्थित ग्राम रमपुरवां स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को शिक्षकों द्वारा दी गई आयरन की गाली खाते ही अचानक बच्चों की तबीयत खराब होने लगी।
पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त होने से चार बच्चे बेहोश होकर गिर गए। एक के बाद एक 33 बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर से गांव में कोहराम मच गया। बदहवास होकर विद्यालय पहुंचे परिजन बच्चों का हाल देख रोने लगे।
विज्ञापन
आनन-फानन में बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस काफी देरी से पहुंचने के चलते एंबुलेंस कर्मियों को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना पाकर बीईओ सदर राजेश कुमार व स्वास्थ्य विभाग की टीम भी विद्यालय पहुंची और कई बच्चों का मौके पर ही इलाज किया गया। घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है।
पर्याप्त व्यवस्थाएं न होने के चलते जिला अस्पताल पहुंचे 33 बच्चों का इमर्जेंसी वार्ड में इलाज करने में भी जिला अस्पताल के डाक्टरों परेशानी हुई। जैसे-तैसे बच्चों को जमीन पर बैठा कर सूई लगाई गई। बीईओ सदर राजेश कुमार ने बताया कि बच्चों का इलाज कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सभी बच्चों के हालत ठीक है।
प्रभारी सीएमओ डा. पीए लारी ने बताया कि डाक्टरों की टीम ने बच्चों का त्वरित इलाज किया। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम जांच के लिए भेज गई है।