फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   32 tetra packs of country liquor recovered from a tea shop

Maharajganj News: चाय की दुकान से 32 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद

Sun, 30 Nov 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
32 tetra packs of country liquor recovered from a tea shop
परतावल। वृहस्पतिवार की शाम को श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास चाय की दुकान पर छापा मारकर अवैध देशी शराब की बिक्री कर रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके कब्जे से 32 टेट्रा पैक बंटी-बबली देशी शराब बरामद हुई। जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन




चौकी प्रभारी परतावल अमित कुमार सिंह ने बताया कि वह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि रामपुर मोड़ के पास एक चाय दुकान में गत्ते में रखकर देशी शराब बेची जा रही है। पुलिस दुकान पर पहुंची तो देखा कि गत्ते में शराब के पैकेट रखे हुए थे। तलाशी में कुल 32 टेट्रा पैक बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम संदीप मद्देशिया निवासी धनगड़ा, थाना श्यामदेउरवा बताया। उसने कहा कि वह गरीब है और जीविकोपार्जन के लिए शराब बेचता है। वह किसी प्रकार का वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर शराब को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed