फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   35 करोड़ से चमकेंगी 44 सड़कें, बढ़ेगी रफ्तार

35 करोड़ से चमकेंगी 44 सड़कें, बढ़ेगी रफ्तार

Mon, 11 Feb 2019 11:07 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
35 करोड़ से चमकेंगी 44 सड़कें, बढ़ेगी रफ्तार
पिपराघाट पुल पर आने के लिए अंडरपास रास्ता - फोटो : amar ujala
महराजगंज। जिले में 44 सड़कों का और कायाकल्प होगा। इन सड़कों पर कुल करीब 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम कराने के लिए 20 प्रतिशत धन शासन ने अवमुक्त कर दिया है। विभाग ने भी निविदा आमंत्रित कर दी है। उक्त धन से बनने वाली करीब 58 किमी. सड़क से न केवल रफ्तार बल्कि जिले के विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन

चुनावी वर्ष होने की वजह से शासन स्तर से अधिसूचना जारी होने से पहले ही विकास कार्यों को गति देना शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग ने भी सड़कों के निर्माण के लिए कार्य योजना तैयार कराकर उसे अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने भी टू-लेन सड़कों के दोनों तरफ पांच किमी. परिधि में आने वाली सड़कों को उन सड़कों से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन में भेजा। जिसके तहत 44 सड़कों की मंजूरी भी मिल गई। इतना ही नहीं सड़कों को बनाने के लिए 20 फीसद धन भी अवमुक्त हो गया है। इन सड़कों के बनने से पनियरां, फरेंदा, नौतनवां विधानसभा क्षेत्रों के संबंधित गांवों के विकास को गति मिलेगी। साथ ही लोगों की राह भी आसान होगी। सबसे अहम बात तो यह है कि कुछ गांव पहली बार पक्की सड़क से भी जुड़ जाएंगे। विभाग सड़कों के निर्माण में जुट गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग खंड के अधिशासी अभियंता सुग्रीव राम ने बताया कि करीब 58 किमी. लंबी 44 सड़कों के कायाकल्प के लिए 35 करोड़ की मंजूरी मिली है, जिसकेे सापेक्ष 20 प्रतिशत धन प्राप्त हो गया है। निविदा आमंत्रित है। इन सड़कों में कुछ सड़कों का नव निर्माण होना है।
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा नव निर्माण
पनियरा नबीगंज से बरगदवां टोला, हरनहिया से ललकारपुर, बीएमसीटी रहीमनगर से लोनिया टोला, गुलजारपुर से रामफल के घर तक, चेतरा जरलहवा शिवपुर गुलरिहा मार्ग, फुलमनहां-मुरादपुर मार्ग, कोल्हुई -बृजमनगंज मार्ग से गोपालपुर लक्ष्मीपुर, रूनुआ चौराहे से मधवापुर मार्ग, हरनहिया से निबिअहवां मार्ग, कोल्हुई लोटन मार्ग से मलंगडीह मार्ग, कोल्हुई बृजमनगंज मार्ग से अमवा पूरब मार्ग, एकमा संपर्क मार्ग तथा शिवपुर खुर्थिया खास मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीस सड़कों की होगी मरम्मत
निर्माण खंड की जिन सड़कों का कायाकल्प होगा, उनमें तीस सड़कों की सामान्य मरम्मत होगी। जिसमेें सोनपिपरी बुजुर्ग मार्ग, लेहड़ा महजिदिया मार्ग, सिधवारी जगदीशपुर मार्ग, रायपुर पंडित से बनिया टोला, कवलपुर से बरगदवां, कवलपुर से सोनौली, रायपुर पंडित से सीताराम टोला, बडिहारी से नौडिहवां, मोहनापुर समरधीरा, घम्मड़ चौराहे से कलईगढ़, इलाहाबास श्रीनगर से महुआरी सिंहपुर, मोहदीनपुर से पिपरा खुर्द, बीएमसीटी से पड़रहवा आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed