{"_id":"5a7deba54f1c1b92268b9369","slug":"31518201765-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की भीड़ उमड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की भीड़ उमड़ी
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की भीड़ शुक्रवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय पर दिन भर जमी रही, जिससे विभागीय कर्मचारियों पर दिन भर काम का दबाव बना रहा।
जानकारी मुताबिक अब नए साफ्टवेयर सारथी चार के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। ऐसे में जिन लोगों ने डीएल के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण सारथी दो के माध्यम से किया था, उन लोगों को हर हाल में नौ फरवरी तक अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लेने का निर्देश जारी हुआ था। ऐसी स्थिति में शुक्रवार को डीएल बनवाने वालों की भीड़ बढ़ गई, जो शाम तक बनी रही।
एआरटीओ दफ्तर के कंप्यूटर में अभी सारथी चार का साफ्टवेयर अपलोड होना है। ऐसे में साफ्टवेयर अपलोड करने का कार्य दस से 16 फरवरी के बीच होना है। इस दौरान डीएल बनाने का काम नहीं होगा। उप संभागीय परिवहन कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक हुदा ने बताया कि शुक्रवार को करीब दो सौ लोगों की भीड़ डीएल के लिए जुटी। अब 16 फरवरी तक डीएल बनाने का काम नहीं होगा। सिर्फ साफ्टवेयर अपलोड होगा।