फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नगर में उत्पाती बंदर ने चार लोगो को काटा

नगर में उत्पाती बंदर ने चार लोगो को काटा

Mon, 18 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
नगर में उत्पाती बंदर ने चार लोगो को काटा
महराजगंज। नगर में बीते कई दिन से काले बंदर ने आतंक मचा रखा है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन को इसकी जरा भी फिक्र नहीं है। वहीं नगर वासियों का आक्रोश बढ़ रहा है। रविवार को रजिस्ट्री ऑफिस के बगल में एक घर में घर घुसकर टीवी सहित अन्य सामान तोड़ डाला। साथ ही घर के अन्य सामान को बिखेर दिया। उत्पाती बंदर को लेकर नगरवासी परेशान है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री आफिस के बगल में राजेश कश्यप का घर है। रविवार को सांय करीब चार बजे अचानक बंदर घर में घुस गया। लोग किसी तरह जान बचाकर भागे। बंदर ने घर में टीवी तोड़ने के साथ सामान को भी बिखेर दिया। कबीर खान, सुभाष, मदन, शिव को बंदर ने काट लिया। यह लोग जिला अस्पताल में इलाज कराए। बीते दिन बंदर ने दुर्गा मंदिर के पास टेलर की दुकान में तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन

गांव वालों ने देखा तेंदुआ
निचलौल। सोहगी वरवा वन्य जीव प्रभाग के डोमा बीट के वन डिपो के समीप वन शक्ति माई स्थान के पास रविवार को ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा। ब्रजेश तिवारी, अजय अग्रहरि, दशरथ, सुरेश बहुआर बाजार जा रहे थे। दोपहर में उन्हें तेंदुआ सड़क पार करता दिखा। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी अशोक चंद्रा का कहना है कि जंगल में लोग कम जाएं। इस समय तेंदुआ जंगल में घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed