फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   3 workers from delhi, chennai snd kuwait , corona positive

दिल्ली, चेन्नई व कुवैत से आए तीन कामगार मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 29 May 2020 09:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
3 workers from delhi, chennai snd kuwait , corona positive
दिल्ली, चेन्नई व कुवैत से आए तीन कामगार मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर हुई 31, स्वस्थ हुए 17 मरीज
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। दरअसल बाहरी लोगों के आने से ऐसी स्थिति निर्मित हुई है। शुक्रवार को दिल्ली, चेन्नई, कुवैत से आए तीन कामगार कोरोना पॉजिटिव मिलेे। इससे पॉजिटिव केस की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो गई। अब तक जिले में 49 केस कोरोना के मिल चुके हैं, जिसमें से 31 केस एक्टिव हैं। वहीं जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अभी तक 17 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं पॉजिटिव मरीजों में आधे से अधिक मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से प्रशासन भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक करते हुए कोरोना संक्रमित की देखरेख सावधानी पूर्वक कर रही है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि शुक्रवार तीन कोरोना संक्रमित मिले। एक व्यक्ति पनियरा क्षेत्र के जरदी गांव का है। वह दिल्ली से 25 मई को आया था। दूसरा व्यक्ति तेनुअहियां गांव है। वह चेन्नई से 25 मई को आया था। तीसरा व्यक्ति परतावल क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग का रहने वाला है। वह कुवैत से 23 मई को आया था। इन सभी के नमूने जांच के मेडिकल कालेज गोरखपुर 26 मई को भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट 28 मई की रात में आई।
विज्ञापन

कब कब जिले में मिला कोरोना पॉजिटिव केस
14 मई को भेजे गए नमूनों में एक पॉजिटिव मिला। 14 मई को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 मई को भेजे गए नमूनों में एक नमूना पॉजिटिव मिला था। नौतनवां मॉडर्न एकेडमी स्कूल क्वारंटीन सेंटर में रुके हुए नेपाली नागरिकों की जांच रिपोर्ट 12 मई को मिली थी, जिसमें एक नेपाली नागरिक पॉजिटिव मिला। दो मजदूरों की जांच रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव मिली। 15 मई को भेजे गए नमूनों में 2 पॉजिटिव मिले। 16 मई की जांच रिपोर्ट में दो कोरोना पाजिटिव मिले। 19 मई को आई रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। 21 मई को आठ पॉजिटिव केस मिले। 22 मई को लक्ष्मीपुर ब्लॉक के रजापुर गांव का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। यह मुंबई से 13 मई को लौटा था। 23 मई को दो कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed