फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   3 people Fond corona positive

टीकाकरण

Sat, 25 Sep 2021 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
3 people Fond corona positive
जनपद में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
विज्ञापन

12, 438 मामलों में तीन केस सक्रिय, 12, 293 लोग हो चुके हैं स्वस्थ
शनिवार को 6897 लोगों को लगाया गया कोरोना रोधी टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में शनिवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक कुल केस 12, 438 हो चुका है जिसमें सक्रिय केस 3 हैं। जबकि अबतक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 140 है। वहीं, 12293 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 991 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि इन दिनों कोविड अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है।
जिले में शनिवार को 6897 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। केंद्रों पर टीका लगवाने वाले लोगों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर बाद मौसम में अचानक आए बदलाव के वजह से तमाम लोग केंद्र से वापस चले गए। तेज हवा के साथ बारिश हुई जिससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं दोपहर करीब 12.29 बजे महिला अस्पताल में एएनएम की तबीयत खराब होने से टीकाकरण कुछ देर प्रभावित रहा।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए कतार में खड़े अवध, जंत्री, दीपक, कल्पावती ने बताया कि सुबह सात आने के बाद भी टीका नहीं लग सका। क्योंकि लंबी कतार होने के कारण टीका लगवाने में नंबर काफी देर बाद आ रहा है। वही घुघली, परतावल, निचलौल, सिसवा, नौतनवां समेत अन्य केंद्रो पर भीड़ के वजह से टीका लगवाने में लोगों को परेशानी हुई। वहीं दूसरी ओर पंजीकरण में भी समस्या हो रही है। क्योंकि नेटवर्क की समस्या के कारण पंजीकरण जल्दी नहीं हो पा रहा है। किसी तरह से पंजीकरण कराने के बाद लोग केंद्रो पर पहुंच रहे हैं तो उनको घंटो के इंतजार के बाद टीका लगवाने को मिल रहा है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीका लगवाने के लिए जिले के सभी केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर भ्रमण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed