फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   3 people corona positive

पति पत्नी समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटव

Fri, 12 Jun 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
3 people corona positive
पति-पत्नी समेत तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, एक स्वस्थ
विज्ञापन

संक्रमित कोविड अस्पताल पुरैना में भर्ती, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर हुई 39
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में और बढ़ोत्तरी हुई है। शुक्रवार को पति-पत्नी समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। ये सभी मुंबई से लौटे कामगार हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संबंधित व्यक्ति के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच में जुटी है। यह पता किया जा रहा है कि उनके संपर्क में कितने लोग आए थे। शुक्रवार को नए केस आने के बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। अब तक कुल केस 92 हो गए हैं। गोरखपुर मेडिकल कालेज से एक व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्जार्च हुआ है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई. ए. अंसारी ने बताया कि 12 जून को मिली जांच रिपोर्ट के मुताबिक तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक व्यक्ति स्वस्थ हुआ है। पनियरा क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पति-पत्नी पॉजिटिव मिले हैं, जबकि एक व्यक्ति निचलौल का पॉजिटिव मिला है। इन सभी को बीते 8 जून को क्वारंटीन करते हुए जांच के लिए नमूने मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजे गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को पुरैना कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 52 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

330 मजूदरों की हुई स्क्रीनिंग
दूसरे प्रांतों में फंसे प्रवासी मजदूरों के घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में बने आश्रय केंद्र में शुक्रवार को 330 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया। आश्रय केंद्र पर पहुंचे एसडीएम राजेश जायसवाल व सीओ अशोक कुमार मिश्र ने थर्मल स्क्रीनिंग का जायजा लिया। किसी भी श्रमिक को कोई दिक्कत न हो इसके लिए जरूरी निर्देश दिए। बीईओ हेमवंत कुमार ने एवं ब्लॉक व राजस्व कर्मचारियों ने कामगारों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। बनकटी सीएचसी अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने बताया कि 15 प्रवासी मजदूरों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

1110 भारतीय नेपाल से आए
नेपाल से 1110 भारतीय शुक्रवार को सोनौली पहुंचे। सभी लोगों ने आब्रजन कार्यालय में जरूरी प्रपत्रों को जमा किया। इसके बाद उनकी स्क्रीनिंग की गई। उन्हें बस से घर भेजा गया। सीओ नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि नेपाल से 1110 भारतीय नागरिक सोनौली आए। वहीं सोनौली से 395 नेपाली नागरिकों को नेपाल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed