{"_id":"5eece3df8ebc3e42f95f129b","slug":"3-corona-positive-found-in-district-maharajganj-news-gkp3552086100","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
महराजगंज में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले
शुक्रवार को 11 लोग हुए डिस्चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 48 हो गए हैं। वहीं 11 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने 14 जून को भेजे गए नमूने की रिपोर्ट 18 जून की रात को मिली है, जिसके अनुसार तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से एक मरीज बांसपार मीर, एक मिठौरा, एक पचमा का निवासी है। उसे कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना में भर्ती किया गया है। अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 133 हो गए हैं। वहीं कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 48 हो गए हैं। शुक्रवार को 11 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। स्वस्थ होने वालों में तीन फरेंदा, एक परतावल, एक मिठौरा, एक कैंपियरगंज, एक घुघुली, एक धानी, एक बृजमनगंज, एक पनियरा तथा एक नेपाल का निवासी है।