{"_id":"612540f48ebc3e7a0601b10d","slug":"2910-candidates-left-the-pet-exam-maharajganj-news-gkp4066400125","type":"story","status":"publish","title_hn":"2910 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2910 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी की परीक्षा
विज्ञापन
मऊपाकड़ चौराहे पर पीईटी परीक्षा समाप्त हाने के बाद लगा जाम।
- फोटो : MAHARAJGANJ
2910 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी की परीक्षा
महराजगंज। जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को आयोजित हुए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (पीईटी) की परीक्षा में 2910 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए 20649 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 17739 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 29 केंद्रों पर प्रथम पाली में कुल 10329 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 8916 ने परीक्षा दी, जबकि 1413 ने छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 10320 अभ्यर्थियों में 8823 ने परीक्षा दी , जबकि 1497 ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व एसपी प्रदीप गुप्ता ने प्रथम पाली में आईटीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज तथा दूसरी पाली में सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज फरेंदा, परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज तथा नवजीवन मिशन स्कूल फरेंदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा के तैयारी के संबंध में जानकारी ली।
परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर 30 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने नजर रखी। केंद्रों पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को एक से लेकर चार परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एसडीएम ने जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में केंद्रों की स्थिति को देखा। सात स्टेटिक मजिस्ट्रेट व तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व रखा गया था।
विज्ञापन
परीक्षा छूटते ही जगह-जगह लगा जाम
प्रथम व द्वितीय पाली में परीक्षा छूटने के बाद जगह-जगह जाम लग गया। नगर के मऊपाकड़ में कई केंद्रों पर जब एक साथ परीक्षा छूटी तो कॉलेज रोड पर जाम लग गया। अभ्यर्थियों व आमजन को उससे बाहर निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शिकारपुर चौराहे पर भी बड़ी संख्या में वाहनों के आने-जाने के कारण जाम लग गया। जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात व पुलिस कर्मियों को काफी देर तक जूझना पड़ा।
दूरदराज के केंद्रों पर पहुंचने में आई समस्या
पुरुष वर्ग के विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों को उन परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में काफी समस्या उठानी पड़ी जो मुख्य मार्गों से दूर थे अथवा जहां तक पहुंचने के लिए यातायात की व्यवस्था ठीक नहीं थी। रोडवेज बस स्टेशन पर बस में बैठने दौरान के धक्का-मुक्की भी हुई।