फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   27 lakh rupees will be spent to rejuvenate the pond near the fish market.

Maharajganj News: 27 लाख से मछली मंडी के पास पोखरी का होगा कायाकल्प

Wed, 21 Jan 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
27 lakh rupees will be spent to rejuvenate the pond near the fish market.
वार्ड 5 व 3 में नाला निर्माण से मिलेगी जल निकासी की राहत
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 5 में स्थित मछली मंडी के पास पोखरी अब जल्द ही नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगी। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पोखरी सौंदर्यीकरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा। परियोजना पर लगभग 27 लाख रुपये की लागत आएगी।
नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार, पोखरी सौंदर्यीकरण के तहत कई महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। सबसे पहले पोखरी की गहराई बढ़ाई जाएगी, जिससे वर्षा जल का बेहतर संचयन हो सके। पक्की सीढ़ियों का निर्माण कराया जाएगा। चारों ओर मजबूत सुरक्षा रेलिंग लगाई जाएगी। बैठने के लिए सीमेंटेड बेंच और प्रकाश व्यवस्था के लिए आधुनिक स्ट्रीट लाइट्स भी लगाई जाएगी। सौंदर्यीकरण योजना में हरियाली विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। पोखरी के चारों ओर पौधरोपण कराया जाएगा। पोखरी सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 5 और वार्ड नंबर 3 में नाला निर्माण कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी, बृजमनगंज सुरभि मिश्रा ने बताया कि जनवरी के अंत में कार्य शुरू कराया जाएगा। नगर को विकसित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed