{"_id":"68d05e96e93ab0ceb10a0007","slug":"245-candidates-appeared-for-the-examination-under-the-navbharat-literacy-programme-maharajganj-news-c-207-1-sgkp1006-144355-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 245 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 245 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
बनकटी। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विकास खंड के 12 न्याय पंचायतों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 15 वर्ष से ऊपर के असाक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से परीक्षा आयोजित की गई।
नोडल अधिकारी शिक्षक मो. इकबाल और दीपक कुमार ने बताया कि रविवार को प्रथम पाली में 245 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें गेल्हा पार, हर्रैया, नगरा बौड़िहार, बनकटी, हसिया देवरी, अमरडोभा, गंगौरी, पगार, घुघसा, रामपुर रेवटी, दीक्षापार और बोकनार के 12 परिषदीय विद्यालय शामिल थे। प्रत्येक में लगभग 20–23 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत महिला और पुरुष परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और गंगौरी प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते हुए उनकी तस्वीरें भी कार्यक्रम में साझा की गईं। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता बढ़ाना और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।