{"_id":"6797e0b5495a58db950c0635","slug":"24-hour-ambulance-around-29-black-spots-in-the-district-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141403-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिले में 29 ब्लैक स्पाॅट के आसपास 24 घंटे एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिले में 29 ब्लैक स्पाॅट के आसपास 24 घंटे एंबुलेंस
Tue, 28 Jan 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर एआरटीओ की तरफ से चिह्नित ब्लैक स्पाॅट (दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र) चिह्नित किए हैं। अब चिह्नित क्षेत्र के आसपास 24 घंटे एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। इससे अगर दुर्घटना होती है तो घायल तत्काल एंबुलेंस सेवा पा सकेंगे। सीएमओ श्रीकांत शुक्ल ने शनिवार इसके लिए निर्देश जारी करते हुए 108 को जिम्मेदारी दी है।
बता दें कि एआरटीओ विनय कुमार, आरआई आरडी प्रसाद वर्मा और यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त अभियान में 29 स्थान दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के रूप में चिह्नित कर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई थी जिसे डीएम अनुनय झा ने सीएमओ को प्रेषित किया था। सीएमओ ने चिह्नित झुलनीपुर, दुधारा, दरहटा, बसंतपुर, आनंदगर, धानी, एकमा, जमुई, कांध, महराजगंज, लक्ष्मीपुर शिवाला, महराजगंज पुरानी मस्जिद, नेहरू काॅलोनी, परसा, मोगलहा, नौसगरा, रम्हौली, पतरंगवा, सिसवां, घुघली सहित अन्य चिह्नित स्थानों के आसपास 108 एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं। एंबुलेंस चालकों का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया गया है जिससे लोग त्वरित लाभ ले सकें।