फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   23 tricycles were distributed to the handicapped

Maharajganj News: दिव्यांगजनों को बांटी गई 23 ट्राई साइकिल

Tue, 15 Apr 2025 09:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 15 Apr 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
23 tricycles were distributed to the handicapped
निचलौल। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को जिला दिव्यांगजन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने 23 दिव्यागों में ट्राई साइकिल वितरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल ने हरी झंडी दिखाकर दिव्यांगों काे ब्लॉक परिसर से घर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

ट्राई साइकिल के लिए कुल 36 दिव्यांगजनों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन 13 दिव्यांग साइकिल लेने नहीं पहुंचे। विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि सरकार की ओर से जन सामान्य के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। दिव्यांगजनों के लिए कई तरह की सुविधाएं भी सरकार दे रही है।
विज्ञापन

दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग लगातार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। सहायक खंड विकास अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने दिव्यांगजनों से कहा कि वे उत्साह के साथ जीवन जीएं और हीन भावनाओं से दूर रहें। जिन दिव्यांगों में ट्राई साइकिल वितरित हुई, उनमें दुर्गेश, मुबारक अली, सुखल, मंजेश विश्वकर्मा, रामनरायन चौरसिया, शिवसागर, मदन, राजू, मिथलेश, रामललित, इंद्रासन, भागीरथी, रामनिवास, संजय सिंह, चिरंजी, राजकुमार, हरिलाल सहित कुल 23 लोग रहे। इस अवसर पर सचिव मनोज प्रजापति, वेंकटेश्वर पटेल, अब्दुल अब्बास, संतोष, रमेश ओझा, नीलरतन पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed