फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   21919 toilets will be built in 882 gram panchayats.

Maharajganj News: 882 ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे 21919 शौचालय

Fri, 09 Aug 2024 04:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 09 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
21919 toilets will be built in 882 gram panchayats.
महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद के 882 ग्राम पंचायतों में 21919 शौचालय निर्माण का लक्ष्य पंचायतीराज विभाग को मिला है। प्रति शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थी को 12 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्ति के लिए घर में शौचालय बनवाना जरूरी है। सरकार इसके लिए प्रोत्साहित कर रही है। प्रति शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भी दिया जा रहा है। जनपद के ग्राम पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष में 21919 शौचालय निर्माण का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

यह शौचालय 882 ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे। शौचालयों के लिए पात्रों का चयन विभाग ने शुरू कर दिया है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की देखरेख यह शौचालय बनाए जाएंगे। निर्माण पूर्ण होने के बाद जीओ टैगिंग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय निर्माण की शर्तें
शौचालय निर्माण के लिए आवेदक प्रदेश का निवासी हो और उसके घर पर शौचालय नहीं होना चाहिए। आवेदक की सालाना आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। घर में शौचालय बनवाने की आर्थिक क्षमता न हो, वह एपीएल और बीपीएल वर्ग में आता हो। शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त 9 हजार रुपये मिलती है। जबकि निर्माण के बाद दूसरी किस्त 3 हजार रुपये मिलती है।


ग्राम पंचायतों निर्माण होगा व्यक्तिगत शौचालय

ब्लाक ग्राम पंचायत पंचायत लक्ष्य (प्र.ग्रा.)
बृजमनगंज 65 1615
धानी 20 497
घुघली 74 1839

लक्ष्मीपुर 96 2385
महराजगंज 60 1491
मिठौरा 82 2038
नौतनवां 97 2411
निचलौल 108 2684

पनियरा 72 1789
परतावल 77 1914

फरेंदा 71 1764

सिसवा 60 1491

भारत स्वच्छता मिशन ग्रामीण के तहत चालू वित्तीय वर्ष में जनपद के ग्राम पंचायतों में 21,919 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का लक्ष्य मिला है। शौचालयों के निर्माण के लिए पात्रों का चयन एवं निर्माण कराया जाएगा।
-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed