फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बांह पर काली पट्टी बांधकर डीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन

बांह पर काली पट्टी बांधकर डीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन

Thu, 25 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बांह पर काली पट्टी बांधकर डीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन
बांह पर काली पट्टी बांधकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज एक्ट के संशोधन से नाराज हैं एमआर
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के जिला इकाई पदाधिकारियों ने गुरुवार को सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज एक्ट में संशोधन पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही बांह पर काली पट्टी बांधकर डीएम दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

संगठन के अध्यक्ष सजेश शर्मा ने कहा कि सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज एक्ट 1976 में भाजपा सरकार द्वारा संशोधन कर कारपोरेट घरानों और कंपनी मालिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसका संगठन विरोध करता है। संगठन के सचिव प्रशांत चौरसिया ने कहा कि श्रम कानून में संशोधन करके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि संगठन के पदाधिकारियों को न्यूनतम 18 हजार रुपये वेतन देने के साथ ही मातृत्व अवकाश, बोनस, ग्रेच्युटी आदि की सुविधा दी जाए। इतना ही नहीं एक्ट में किए गए संशोधन को वापस किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर हमारी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर डीएन यादव, वेद प्रकाश शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, संजीव, आशुतोष, नितरंजन, गिरजेश साची, हितेश्वर, गणेश गुप्ता, जयसिंह, दिपेंद्र मिश्रा, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed