फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सुलह समझौता के माध्यम से वाद के निस्तारण पर जोर

सुलह समझौता के माध्यम से वाद के निस्तारण पर जोर

Sun, 07 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सुलह समझौता के माध्यम से वाद के निस्तारण पर जोर
सुलह समझौतों से वादों के निस्तारण पर जोर
विज्ञापन


महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम किशोर की अध्यक्षता में शनिवार को दीवानी न्यायालय के एडीआर भवन में मध्यस्थता एवं सुलह समझौता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सचिव ने कहा कि मध्यस्थता पुनीत कार्य है। समझौते के माध्यम से किसी के उजड़ते हुए घर को बचाया जा सकता है। इसलिए मध्यस्थ के लिए अधिवक्तागण प्रयास करें और अधिक से अधिक मामलों को सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कराने में सहयोग करें।
उन्होंने पिछले माह में मध्यस्थों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी की। गोष्ठी में अधिवक्ता स्वामीनाथ तिवारी, सुभाष चन्द दूबे, अरुण कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, वाहिद अली, राजेश कुमार उपाध्याय, सुशील कुमार श्रीवास्तव, हेमन्त कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
जिला सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम किशोर ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिला कारागार में स्थापित लीगल एंड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। इसके पैराविधिक स्वयं सेवक के रूप में नामित बंदियों को बुलाकर उन्हें निर्देश दिया कि जिस भी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, तो उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रार्थना-पत्र अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजवाएं। ताकि बंदियों को नि:शुल्क अधिवक्ता की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने बैरकों में भी जाकर वहां की व्यवस्था देखी। बंदियों द्वारा जो भी समस्याएं बताईं गई, उनके नियमानुसार निस्तारण का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक एके सिंह, जेलर अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर पीके सिंह व नयन कमल उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed