{"_id":"66143b34706340cd130b7eb4","slug":"20628-thousand-young-voters-will-vote-for-the-first-time-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-520643-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिले में पहली बार मतदान करेंगे 20,628 हजार युवा मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिले में पहली बार मतदान करेंगे 20,628 हजार युवा मतदाता
Tue, 09 Apr 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
इस बार चुनाव में कुल 19,95936 मतदाता चुनेंगे सांसद, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में करीब 51 फीसदी युवा मतदाता युवा भारत की नई तस्वीर गढ़ेंगे। इसमें से 20,628 हजार युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। युवा वोटर इस बार चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। जिले में सर्विस वोटर 2995 है। चुनाव को लेकर सभी जरूरी तैयारी तेजी से की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जिले में यूथ वोटर की संख्या काफी है। सातवें चरण में जिले में मतदान होगा। युवा वोटरों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में इस बार कुल 60,848 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई। जिले में 18 से 39 साल के करीब 10 लाख 22 हजार 146 वोटर हैं। जिले में 47.31 प्रतिशत महिला वोटर हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 18.57 लाख मतदाता रहे। इनमें से 18 से 19 साल के 20,966 वोटर जहां पहली बार वोट डाले थे। वहीं 20 से 29 वर्ष आयु के 5,02,510 युवा मतदाता रहे। वर्ष 2019 में युवा मतदाताओं की ही श्रेणी में आने वाले 30 से 39 वर्ष आयु के कुल 5,18,586 वोट भी युवा भारत की तस्वीर गढ़ने में मतदान के जरिए अपनी हिस्सेदारी निभाए थे। जबकि 40 से 49 वर्ष के कुल 3,41,224 मतदाता भी इस चुनाव में शामिल हुए थे। इसी क्रम में 50 से 59 वर्ष के कुल 2,46,471 वोटर व 60 से 69 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1,45,654 मतदाता भी मतदान किया था। 70 से 79 वर्ष आयु वर्ग के कुल 61,699 वोटर तथा 80 साल से ऊपर के 21,396 मतदाता भी लोकतंत्र के इस महाउत्सव में भागीदार बने थे। वहीं वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में महिला व पुरुष मतदाताओं के बीच मतदान का अंतर करीब चार प्रतिशत था। पुरुषों ने जहां 58.12 प्रतिशत मतदान किया था वहीं महिलाओं ने करीब 62.07 प्रतिशत। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
महराजगंज जिले के मतदाता एक नजर में:
कुल मतदाता-19,95,936
पुरुष-10,51,572
महिला-9,44,280
अन्य-84
ईपी रेशियो-59.12 प्रतिशत100 वर्ष के उपर 92 मतदातामतदान केंद्र-1134मतदेय स्थल-2084
बीएलओ-2084
सुपरवाइजर-194