{"_id":"5b9d1b3e867a557eb34146b4","slug":"201537022782-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्वारियों के बीच छात्रावास में रहने को मजबूर हुए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुश्वारियों के बीच छात्रावास में रहने को मजबूर हुए छात्र
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज का राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बदहाल है। यहां स्वच्छता अभियान का भी असर नहीं है। छात्रावास में कई समस्याएं है। न तो शुद्ध पानी की व्यवस्था है, न ही बाथरूम की हालत ठीक है। शौचालय भी खराब हाल में है। फाटक टूटा हुआ है। छात्र किसी तरह से गेट में रस्सी बांधकर काम चलाते हैं। जलापूर्ति के लिए लगा मोटर खराब होने से टंकी में पानी नहीं जाता है। परिसर में लगे हैंडपंप से भी शुद्ध पानी नहीं निकलता है। इसके चलते छात्रों को पानी बाहर से लाकर पीना पड़ता है।
पीजी कॉलेज खेल मैदान के पास बने छात्रावास के 16 कमरों में 48 छात्र रहते हैं। एक कमरे में अधीक्षक मंशा चौहान रहते हैं। वह उस कमरे में कभी रहे ही नहीं। छात्रों के मुताबिक वह छात्रावास में कभी आते ही नहीं थे। अब उनका तबादला हो गया है। यह छात्रावास समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित है। समस्याओं पर नजर डालें तो यहां पीने के पानी व्यवस्था ठीक नहीं है। छात्र दीपू कुमार, बृजेश, शैलेश ने बताया कि बाथरूम में पानी आता ही नहीं है। बाहर लगे हैंडपंप के पानी से स्नान करना पड़ता है। इस हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है। कमलकांत, राजेश, प्रमोद, बहादुर, संदीप ने बताया कि खिड़की का शीशा टूट गया है। तेज बारिश होने पर कमरे में पानी आता है। फर्श भी टूट गया है। बिजली के बोर्ड भी खराब हाल में है। ट्यूब लाइट भी खराब है। झूल रहे तार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। छात्र अमरनाथ, दीपलाल, राकेश कुमार आदि ने कहा कि मोटर खराब पड़ा है। कमरे में कबाड़ रखे हुए हैं। छात्रावास की रंगाई पोताई नहीं हुई है। यहां रहने वाले सुविधाओं की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है। छात्र किसी तरह परेशानी झेलकर पढ़ाई कर रहे हैं। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार का कहना है कि छात्रावास में सुविधाओं में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अगर समस्या है तो उसे दूर करने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।