{"_id":"59b589524f1c1bf97f8b5c4d","slug":"201505069394-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साखू का चिरान व चार बोटा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साखू का चिरान व चार बोटा बरामद
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना के ग्राम पंचायत बनरसिहां कला के टोला पिपरिया निवासी दिनेश मौर्या के घर पर वन विभाग लक्ष्मीपुर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की दोपहर में छापेमारी की। इसमें 36 अदद साखू का चिरान, एक बोटा सागौन व तीन बोटा साखू की लकड़ी के साथ ही एक अदद हाथ आरा बरामद किया गया। आरोपी भागने में सफल रहा। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई।
टीम में अवधकिशोर तिवारी, राम सुभग, हरीराम व राजेंद्र शामिल रहे। टीम ने बरामद लकड़ी को रेंज पर लाकर आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। रेंजर सरजू प्रसाद का कहना है कि लकड़ी चोरों पर नकेल कसने के लिए छापेमारी की कार्रवाई चलती रहेगी।