{"_id":"699a1fb7ddb6cce4200a6f0d","slug":"200-people-applied-for-converting-their-private-vehicles-into-commercial-vehicles-maharajganj-news-c-206-1-go11002-172039-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 200 लोगों ने निजी वाहनों को कॉमर्शियल के लिए किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 200 लोगों ने निजी वाहनों को कॉमर्शियल के लिए किया आवेदन
विज्ञापन
महराजगंज। एआरटीओ कार्यालय में लगे परिवहन मेले में 600 लोगों ने भागीदारी करके कर जमा करने की प्रक्रिया जानी। इस दौरान 200 से अधिक निजी वाहन स्वामियों ने कॉमर्शियल श्रेणी के लिए आवेदन किए। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) परिसर में परिवहन मेले का आयोजन शुक्रवार से जारी है। मेले में परिवहन यानों पर एकमुश्त कर की दरों का पोर्टल पर लाइव प्रदर्शन लोगों को दिखाया गया। दूसरे दिन शनिवार को अधिक भीड़ रही।
एआरटीओ कार्यालय कर्मियों के मुताबिक, आयोजन का लक्ष्य व्यवस्था को सरल बनाना और अधिकाधिक गैर-परिवहन यानों को परिवहन यानों में परिवर्तित करना है। परिवहन मेले में ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी और हल्के व्यावसायिक मोटर मालिक शामिल हुए। इन्हें बताया गया कि हल्के परिवहन यानों की नई दरें निर्धारित हुई हैं।
पहले से रजिस्ट्रीकृत वाहनों पर एकमुश्त टैक्स गणना में प्रत्येक वर्ष आठ फीसदी की छूट मिलेगी। छूट अधिकतम 75 फीसदी से अधिक नहीं होगी। यह पहल वाहन स्वामियों को बार-बार कर जमा करने की परेशानी से मुक्ति और राजस्व संग्रह बढ़ाने के उद्देश्य से प्रभावी किया गया है। संवाद