फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   20 feet wide road shrunk due to encroachment, journey taking minutes takes hours

Maharajganj News: अतिक्रमण से सिकुड़ी 20 फीट चौड़ी सड़क, मिनटों के सफर में लग रहे घंटों

Fri, 08 Dec 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 08 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
20 feet wide road shrunk due to encroachment, journey taking minutes takes hours
पोस्ट ऑफिस गली में सड़क पर सजा दुकान और खड़ी बाइक।
महराजगंज। शहर में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहन हैं। अतिक्रमणकारियों के कारण 20 फीट चौड़ी सड़क सिकुडकर 10 फीट हो जा रही है। इससे हनुमानगढ़ी के पास से दो पहिया तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी शहर के सक्सेना चौक से कटकर डाकघर जाने वाले रोड पर होती है। इस रोड पर अगर आप चार पहिया वाहन लेकर चले गए तो फंसना तय है। मिनटों का सफर आप घंटों में पूरा कर पाएंगे। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि डाकघर में आने वाले लोग सड़क पर ही अपना वाहन खड़ा कर देते हैं। बृहस्पतिवार को इस सड़क से गुजरने वालों को काफी दिक्कतें हुईं। बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण मुश्किल से आठ से 10 फीट ही सड़क बची रही।
विज्ञापन

वाहन लेकर जाने वाले लोगों को कुछ देर रूकना पड़ा, जब सड़क से बाइक हटी तब जाकर लोग आगे बढ़ सके। दोपहर करीब 12 बजे अवधेश कार से पोस्ट ऑफिस रोड पर जा रहे थे। आगे बढ़े तो जाम में फंस गए। किसी तरह से जाम से निकले। उन्होंने बताया कि ऐसी समस्या तो रोज होती है। बलिया पुल से आगे जाने पर हनुमानगढ़ी चौराहे पर ठेले, खोमचे वालों का अतिक्रमण रहता है। यहां सड़क किनारे ही ठेले लगे रहते हैं। वाहन भी बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। इससे समस्या ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरूतियां की ओर से जाने के लिए मुश्किल से पांच फीट की सड़क बचती है। चौराहे पर भी शाम को ज्यादा जाम रहता है। अमरूतियां के रमेश चंद्र दोपहर बाहर पिकअप पर सामान लेकर जा रहे थे। चौराहे के पास जैसे हर मुड़े समस्या शुरू हो गई। किनारे खड़े वाहन व ठेले को किसी तरह से किनारे किया गया। इसके बाद पिकअप आगे बढ़ा। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के कारण आवागमन में समस्या प्रत्येक दिन रहती है। जिस दिन बाजार लगता है, उस दिन अमरूतिया रोड पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। शहर में फरेंदा रोड पर सर्विस लेने पर भी यही समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed