{"_id":"61214c918ebc3e79f74547de","slug":"2-officers-absent-in-samporn-samadhan-diwas-maharajganj-news-gkp4063297115","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस---फरेंदा 17-40-41","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस---फरेंदा 17-40-41
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में गैरहाजिर दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब
महराजगंज। जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जहां अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही निस्तारित करने का प्रयास किया। जिले में 180 मामलों में 21 का मौके पर निस्तारण किया गया। फरेंदा में गैरहाजिर दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
निचलौल तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 26 मामले आए जिसमें पांच मामलें को निस्तारित कर दिया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने समस्याओं को सुना । सदर में 30 मामले में 6 का निस्तारण हुआ। एसडीएम सदर साई तेजा सीलम ने समस्याओं को सुना। नौतनवां तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल एवं एएसपी निवेश कटियार ने जनसुनवाई की। इसमें कुल 33 मामलों में से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम अभय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित हुई। जिसमें अनुपस्थित दो अधिकारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण मांगा गया है। समाधान दिवस में आए मामलों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया गया। कुल 91 मामले आए जिसमें से 5 मामलों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
एसडीएम अभय कुमार गुप्ता ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करें,रिपोर्ट देखकर ही लगावें। संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करते हुए शिकायत का समाधान करें। पांच दिनों के भीतर मामलो का निस्तारण जरूर कर दें। जिसकी कभी भी समीक्षा की जा सकती है। थाने की पुलिस की रिपोर्ट की स्थिति काफी खराब रहती है उनके द्वारा सिर्फ शांति भंग में कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था कायम की आख्या लगा दी जाती है। शिकायती पत्र को पढ़ कर ही उसका रिपोर्ट लगावें। इस दौरान तहसीलदार वाचस्पति सिंह, नायब तहसीलदार रवि यादव, अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्रा, आपूर्ति निरीक्षक बृजेश पांडेय, आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी, प्रमिला यादव,गुलाब पाठक आदि मौजूद रहे।