फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2 kill ; 3 3 injured from flour mil

ट्रैक्टर चलित आटा चक्की का पत्थर टूटने से दो की मौत, तीन घायल

Fri, 07 Aug 2020 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
2 kill ; 3 3 injured from flour mil
ट्रैक्टर चलित आटा चक्की का पत्थर टूटने से दो लोगों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

कुशीनगर से एक परिवार फरेंदा पहुंचा था मशीन खरीदने, ट्रायल के दौरान हुई दुर्घटना
फरेंदा (महराजगंज)। ट्रैक्टर चलित आटा चक्की मशीन का पत्थर ट्रायल के दौरान टूटने से पांच लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हैं।
कुशीनगर के मेथौली कप्तानगंज निवासी मारकंडेय पांडेय दो रिश्तेदारों के साथ बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे फरेंदा कस्बे के दक्षिणी बाईपास स्थित एक मशीनरी स्टोर्स पर ट्रैक्टर चलित आटा चक्की मशीन खरीदने पहुंचे। दुकानदार से मशीन खरीदने के बाद ट्रायल कराने की बात कही। इस दौरान मशीन में लगा पत्थर अचानक टूट गया, जिससे ट्रायल कर रहे मिस्त्री दीपक गुप्ता (29) निवासी लोहरपुरवा कैम्पियरगंज व उसके आसपास खड़े कुशीनगर मेथौली निवासी दिवाकर मिश्रा (40) व अखिलेश दिवेदी (25) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दो अन्य भी घायल हुए। विस्फोट इतना तेज था कि आवाज सुनकर लोग इकठ्ठे हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से तीनों की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में दीपक गुप्ता एवं अखिलेश दूबे की मौत हो गई।
विज्ञापन

एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि ट्रैक्टर चलित आटा चक्की मशीन का पत्थर ट्रायल के दौरान टूटने से दो लोगों की मौत हुई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
लापरवाही बनी घटना की वजह
फरेंदा (महराजगंज)। कस्बे के मशीनरी की दुकान पर ट्रैक्टर चलित आटा चक्की का पत्थर फूटने के कारण दो जिंदगियां काल के गाल में समा गईं। घटना में जानकारों द्वारा लापरवाही की बात कही जा रही है।

---------
दीपक के कंधे पर थी परिवार की जिम्मेदारी
फरेंदा (महराजगंज)। लोहरपुरवा निवासी मिस्त्री दीपक गुप्ता के कंधे पर परिवार संभालने की जिम्मेदारी थी। वह अपनी मां देवंती व पत्नी सोनी व दो बच्चो में बेटी देवांशी (2) बेटइा ऋषभ (8) माह सहित दो भाइयों क साथ गुजर बसर कर रहा था। उसकी मौत के बाद पूरे परिवार को रो-रो कर बुुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed