{"_id":"5ec16f158ebc3e908644e973","slug":"2-found-corona-pogitive-maharajganj-news-gkp3515600103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कामगार मिले कोरोना पॉजिटिव, अब संख्या हुई दस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कामगार मिले कोरोना पॉजिटिव, अब संख्या हुई दस
विज्ञापन

अब तक कुल केस 17 जिसमें 11 मेडिकल कालेज में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से संख्या दस हो गई है। वहीं 65 नमूने जांच के लिए भेजे गए। जिले में अब तक 17 केस सामने आए हैं, इनमें 11 का इलाज चल रहा है। शेष ठीक हो चुके हैं।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 15 मई को भेजे गए कोरोना जांच नमूनों में 2 नमूना जांच में पॉजिटिव मिला है। यह मुंबई से ट्रेन द्वारा आने वाला प्रवासी कामगार है। परतावल क्षेत्र के महुआ महूई तथा कांध सदर का निवासी हैं। जिनकी स्क्रीनिंग फरेंदा स्थित जयपुरिया सेंटर में की गई थी। लक्षण पाए जाने पर जांच के लिए नमूना भेजा गया था। वहीं रविवार 65 नमूने जांच के लिए भेजा गया है। जिले में अब तक 17 केस सामने आए हैं, इनमें से 11 का इलाज चल रहा है।
जिले में ऐसे बढ़ा कोरोना का केस
14 मई को भेजे गए नमूनों में एक पॉजिटिव मिला। यह मुंबई से आने वाला प्रवासी कामगार है, जो हरपुर दर्जी टोला बृजमनगंज का रहने वाला है, उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती किया गया है। वहीं बीते शुक्रवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। यह सभी गुडगांव, महाराष्ट्र, दिल्ली से आए थे। जांच के लिए नमूना 13 मई को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया था। सोनरा गांव का युवक गुडगांव से 13 मई को आया। उसका नमूना जांच के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया। वहीं घुघली क्षेत्र के हरखी निपनिया का युवक महाराष्ट्रा एवं पिपरा रतनपुर निवासी युवक दिल्ली से आया। इन तीनो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बीते 10 मई को भेजे गए नमूनों में एक नमूना पॉजिटिव मिला था। वह युवक दिल्ली से आया, जिसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। नौतनवां मॉडर्न एकेडमी स्कूल क्वारंटीन सेंटर में रुके हुए नेपाली नागरिकों की जांच रिपोर्ट 12 मई को मिली थी। एक नेपाली नागरिक पॉजिटिव मिला। वह मुंबई से आया है। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। दो मजदूरों की जांच रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव मिली। इनमें एक दिल्ली से और एक मुंबई से आया है। एक युवक फरेंदा एवं दूसरा मिठौरा क्षेत्र के मोहनापुर का निवासी है।