फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2 common facility center will be stablish

16 करोड़ से जिले में स्थापित होंगे दो कामन फैसिलिटी सेंटर

Thu, 19 May 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
2 common facility center will be stablish
16 करोड़ से स्थापित होंगे दो कामन फैसिलिटी सेंटर
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में औद्योगिक माहौल को विकसित करने के लिए दो कामन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना होगी। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत सेंटर के स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर जहां लोगों को सुविधाजनक तरीके से उत्पाद मिल जाएंगे, वहीं, रोजगार की दृष्टि से भी यह स्थानीय बेरोजगारों के लिए काफी मददगार सिद्ध होगा। महराजगंज व परतावल में सेंटर की स्थापना पर कुल 16 लाख रुपये व्यय होंगे।
शासन की ओर से जिले में एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत फर्नीचर विधा को स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना से जुड़ने के बाद जिले में बड़ी संख्या में फर्नीचर के कारोबार पर बल दिया जा रहा है। अब भी जिले के फर्नीचर को राष्ट्रव्यापी पहचान दिलाने के लिए विभिन्न प्रकार की कवायद की जा रही है। सेंटर के बन जाने से न सिर्फ लकड़ी से जुड़े उत्पाद को स्थानीय स्तर पर बेेहतर ढंग से तैयार किया जा सकेगा बल्कि आमजन भी कम मूल्य पर यहां उसे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। सामग्रियों को व्यावसायिक दृष्टि से अन्य स्थलों पर भेज कर सेंटर संचालक स्वयं की आय को भी विकसित कर सकेंगे।
विज्ञापन

कामन सर्विस सेंटर में ये सुविधाएं मिलेंगी
कॉमन फैसिलिटी सेंटर में फर्नीचर तैयार करने के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगेंगी। इससे लकड़ी को काटने, उसे विभिन्न आकारों मेें तैयार करने में काफी सहूलियत होगी। यहां पर तैयार उत्पादों के भंडारण की सुविधा भी होगी। शोरूम भी बनाया जाएगा। ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से कोई भी व्यक्ति यहां आकर प्रशिक्षित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी को करना होगा 10 प्रतिशत निवेश
योजना के तहत सेंटर स्थापित करने के लिए सोसाइटी को सीएफसी के लिए जमीन के अलावा प्रोजेक्ट की कुल लागत की 10 प्रतिशत राशि निवेश करनी होगी। 90 प्रतिशत धनराशि योजना के तहत प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी। सेंटर लगभग 200 से अधिक लोगों के रोजगार का माध्यम बनेगा।

कोट
डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी ने दो कॉमन फैसिलिटी सेंटर को स्वीकृति प्रदान की है। उसे राज्य स्तरीय कमेटी को भेजा गया है। इसके बन जाने के बाद एक छत के नीचे सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
-अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्यम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed