फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बैंक में हड़ताल से 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

बैंक में हड़ताल से 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Sat, 22 Dec 2018 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
बैंक में हड़ताल से 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
बैंक में हड़ताल से 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन

व्यापारियों समेत अन्य लोगों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स फेडरेशन की ओर से किए गए हड़ताल के आह्वान पर शुक्रवार को जिले में स्थित राष्ट्रीयकृत बैंकों में कामकाज नहीं हुए और वहां ताले लटके रहे। इसके चलते आम लोगों को तो काफी परेशानी हुई ही, व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। 25 दिसंबर एवं 26 दिसंबर को भी हड़ताल प्रस्तावित है। इस बीच 24 दिसंबर को एक दिन बैंक खुलेगा। बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण 25 करोड़ रुपये के लेनदेन प्रभावित होने की बात कही जा रही है।
शुक्रवार को जिले मेें बैंकों में ताले लटके रहे। भारतीय स्टेट बैैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, ओरियंटल बैंक आफ कॉर्मस समेत अन्य बैंक बंद रहे। इससे जिले में करीब 25 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंक कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्केल 1 से 7 तक के अधिकारियों के वेतन वृद्धि समझौता प्राधिकार पत्र आइबीए को सौंपे की मांग की जा रही है। नए एवं सभी पुराने अधिकारियों को एक समान पेंशन दिए जाने, अवकाश प्राप्त अधिकारियों के समय समय पर होने वाले पेंशन में वृद्धि का लाभ दिए जाने, मांग पत्र के अनुसार अधिकारियों के वेतनवृद्धि में संशोधन किए जाने व बैंक अधिकारियों पर हो रहे जानलेवा हमलों पर रोक के लिए प्रभावी उपाय किए जाने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। इसके अलावा कई अन्य मांगें भी की जा रही हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ से ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को हड़ताल के कारण चेक क्लीयर नहीं हो पाए। वहीं रकम की जमा एवं निकासी नहीं हो सकी। व्यवसायी आत्माराम गुप्ता ने कहा कि हड़ताल के कारण जरूरी चेक बैंक में फंसा हुआ है। व्यापारी को भुगतान करने में परेशानी हुई। अधिक दिनों तक हड़ताल चली तो दिक्कत बढ़ जाएगी। किराना व्यापारी अशोक कुमार टिवडे़वाल ने बताया कि हड़ताल से समस्या तो हुई है। किसी तरह व्यवस्था कर काम चलाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक लीड बैंक मैनेजर एसके श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल के काकरण जिले में 25 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। कई मांगों के समर्थन में बैंककर्मी हड़ताल पर हैं। हड़ताल की घोषणा पहले ही कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed