{"_id":"5a09b3824f1c1b79548bce36","slug":"191510585218-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चराने गई किशोरी के साथ गैंग रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी चराने गई किशोरी के साथ गैंग रेप
Updated Mon, 13 Nov 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी (13) को उसी के गांव के दो युवकों ने मिलकर रेप किया और भाग गए। किशोरी ने घरवालों को इस बात की जानकारी दी तो परिवार के लोगों ने रविवार की रात थाने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी युवकों के खिलाफ रेप सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई।
पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार को मवेशी चराने सिवान में गई। वहां सुनसान देख गांव के ही दो युवक उसे जबरिया खींच कर पेड़ के किनारे लगे गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों भाग निकले। किशोरी शाम को घर पहुंची और परिवार के लोगों को जानकारी दी। देर रात किशोरी के घर वाले थाने पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इस बीच इस मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सदर एमपी सिंह भी थाने पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम के बारे में जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसओ पनियरा ओपी चौहान ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।